facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GCC के विकास को भारत सरकार का हर तरह से समर्थन: वित्तमंत्री

Advertisement

कर व्यवस्था एक मसला था, जिसके लिए पूरी प्रशासनिक और गवर्निंग व्यवस्था को ऊपर से नीचे तक दुरुस्त करने की जरूरत है।

Last Updated- July 14, 2025 | 10:45 PM IST
nirmala sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि सरकार भारत के वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) के विकास को हर तरह से समर्थन करेगी, जिसमें कराधान, विधायी समर्थन और राज्य प्रशासन के माध्यम सहयोग शामिल है।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के जीसीसी बिजनेस समिट में वित्त मंत्री ने कहा, ‘अभी बहुत काम करना बाकी है। साथ ही हमारे लिए बहुत अवसर भी है। सभी के सहयोग से हम कुछ ठोस कदम उठा पाएंगे। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि भारत सरकार इस पर पूरा ध्यान देगी।’

सीतारमण ने कहा कि भारत को इस लाभ को नहीं गंवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर व्यवस्था एक मसला था, जिसका सामना जीसीसी को करना पड़ रहा है, इसके लिए पूरी प्रशासनिक और गवर्निंग व्यवस्था को ऊपर से नीचे तक दुरुस्त करने की जरूरत है।

उधर आर्थिक मामलों के विभाग की सचिव अनुराधा ठाकुर ने कहा कि तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक जैसे राज्यों की विशिष्ट नीतियों का अध्ययन करने की जरूरत है, जहां वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) विकसित हुए हैं। इससे सरकार द्वारा लक्षित नीतिगत प्रोत्साहन के साथ इस क्षेत्र को समर्थन देने के लिए बेहतर नीति बनाई जा सकेगी। जीसीसी के अभूतपूर्व विकास को आगे बढ़ाने के लिए भारत के पास प्रमुख प्रतिस्पर्धी लाभ मौजूद हैं।

 

Advertisement
First Published - July 14, 2025 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement