facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Income Tax Act 2025: निर्मला सीतारमण बोलीं- छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत, ऑडिट से मिलेगी मुक्ति

Advertisement

देशव्यापी जागरूकता अभियान ‘प्रारंभ 2026’ की शुरुआत के मौके पर बोलते हुए सीतारमण ने कहा कि भारत के छोटे कारोबारी और पेशेवर हमारी अर्थव्यवस्था के इंजन हैं

Last Updated- March 20, 2026 | 10:33 PM IST
FM Nirmala Sitharaman
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण | फाइल फोटो

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि नए आयकर अधिनियम, 2025 में अनुमानित कराधान का दायरा बढ़ने की वजह से छोटे कारोबारियों और पेशेवरों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि नए फ्रेमवर्क के तहत मुकदमों की संख्या में कमी आएगी।

देशव्यापी जागरूकता अभियान ‘प्रारंभ 2026’ की शुरुआत के मौके पर बोलते हुए सीतारमण ने कहा कि भारत के छोटे कारोबारी और पेशेवर हमारी अर्थव्यवस्था के इंजन हैं। उन्होंने बताया कि नए अधिनियम के तहत कुछ शर्तों के साथ 10 करोड़ रुपये तक का कारोबार करने वाले व्यवसायों को विस्तृत बही-खाते रखने और ऑडिट करवाने से छूट मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘इससे बड़ी राहत मिलेगी।’ उन्होंने यह भी कहा कि आवास ऋण पर निर्माण के पहले ब्याज जैसे मसले नए कानून में साफ कर दिए गए हैं, जो पहले विवाद का विषय थे। 

मंत्री ने कहा कि नए अधिनियम से निश्चित रूप से मुकदमों में कमी आने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘ट्रिब्यूनल में जाने वाला हर मामला हमारी तरफ से एक विफलता है।’ उन्होंने कहा कि नया कानून त्रुटियों, विवादों और अनुपालन लागत में कमी करने के हिसाब से तैयार किया गया है  और इसमें व्यवहार ‘भ्रम से अनुपालन की ओर’ बढ़ेगा। 

इस अधिनियम से व्याख्या की जरूरत और न्यायालय के हस्तक्षेप में भी कमी आएगी क्योंकि इसमें प्रावधान कम विरोधाभासी और समझने में आसान हैं। इसके साथ ही सरकार ने आयकर वेबसाइट 2.0 और एक राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान भी शुरू किया। 

सीतारमण ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म इसलिए बनाए गए हैं ताकि करदाता ‘सवाल पूछ सकें, संपर्क कर सकें और फाइल कर सकें’, वहीं अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बड़े शहरों से बाहर निकलकर छात्रों सहित समाज के अलग-अलग वर्गों से जुड़ें। उन्होंने कहा, ‘आप सिर्फ कानून ही नहीं बना रहे हैं, आप कर देने वालों के साथ सरकार के रिश्ते का चेहरा हैं।’ मंत्री ने कहा कि नया कानून आयकर अधिनियम, 1961 की जगह लेगा, जो दशकों में 4,000 से ज्यादा संशोधनों के बाद काफी जटिल हो गया था।

नए कानून में धाराओं की संख्या 819 से घटकर 536, अध्यायों की संख्या 47 से घटकर 23 और शब्दों की संख्या 5.12 लाख से घटकर करीब 2.6 लाख रह गई है। इसमें पहले के वर्ष और आकलन वर्ष के बीच भेद खत्म कर दिया गया है  और इसकी जगह एकल कर वर्ष पेश किया गया है। उन्होंने कहा, ‘जब आप लोगों को सरलता प्रदान करते हैं तो लोग उसे अपना  लेते हैं।’

यह कानून लगभग 6 महीनों में तैयार किया गया था। इसे तैयार करने में लगभग 7,000 घंटे लगे और संसद की एक प्रवर समिति द्वारा इसकी जांच की गई।

Advertisement
First Published - March 20, 2026 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement