facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्त मंत्री ने उद्योग घरानों से आगे आकर सस्टेनेबल डेवलपमेंट लक्ष्य का समर्थन करने का किया आग्रह

Advertisement

वित्त मंत्री ने कहा कि एसडीजी लोगों और धरती के लिए शांति एवं समृद्धि का एक साझा खाका प्रदान करते हैं।

Last Updated- October 15, 2023 | 8:57 AM IST
Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को निजी क्षेत्र से आगे आकर सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) का समर्थन करने का आग्रह करते हुए कहा कि इस प्रयास में भाग लेना और योगदान देना सभी हितधारकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मोरक्को के मराकेश में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ)-विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों के इतर आयोजित एक कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने विश्वास जताया कि जी20 विचार-विमर्श से निकली बहुपक्षीय विकास बैंक (एमडीबी) सुधार प्रक्रिया की अवधारणा विकासशील देशों में निवेश को अधिकतम करने के लिए प्रेरित करेगी।

उन्होंने कहा कि 2015 में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों द्वारा अपनाए गए 17 एसडीजी का उद्देश्य 2030 तक सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों की एक विस्तृत श्रृंखला को संबोधित करना था।

सीतारमण ने कहा, ‘‘भारत ने अपनी अध्यक्षता में सभी जी20 सदस्यों से सामूहिक रूप से 2030 एजेंडा को पूरी तरह और प्रभावी ढंग से लागू करने और समयबद्ध तरीके से एसडीजी की दिशा में प्रगति में तेजी लाने का संकल्प लेने का आह्वान किया है।’’

वित्त मंत्री ने कहा कि एसडीजी लोगों और धरती के लिए शांति एवं समृद्धि का एक साझा खाका प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रयास में भाग लेना और योगदान देना सभी हितधारकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। मैं निजी क्षेत्र को आगे आने के लिए आमंत्रित करती हूं और अपील करती हूं कि वे इस वैश्विक दृष्टिकोण की खोज में शामिल हों।’’

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 8:57 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement