facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निर्यातकों की नई ब्याज सब्सिडी योजना पर चल रहा काम, वित्त मंत्रालय कर रहा समीक्षा

Advertisement

आईईएस के तहत निर्यातकों को बैंकों से लिए गए ऋणों पर ब्याज में राहत दी जाती है। इससे बैंकों को जो नुकसान होता है उसकी भरपाई सरकार कर देती है।

Last Updated- October 28, 2024 | 10:17 AM IST
Trade data

वाणिज्य विभाग निर्यातकों के लिए ब्याज समानीकरण योजना (आईईएस) को नए सिरे से पेश करने के तरीकों पर विचार कर रहा है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आईईएस की शुरुआत में निर्धारित लक्ष्य पूरे हो पाएं। यह पहल इसलिए हुई है कि क्योंकि वित्त मंत्रालय जानना चाह रहा है कि आखिर आईईएस निर्धारित अवधि के बाद भी क्यों जारी रखी जाए।

इस योजना की शुरुआत 2015 में पांच वर्षों के लिए हुई थी मगर बाद में इसकी अवधि बढ़ती गई। आईईएस के तहत निर्यातकों को बैंकों से लिए गए ऋणों पर ब्याज में राहत दी जाती है। इससे बैंकों को जो नुकसान होता है उसकी भरपाई सरकार कर देती है। आईईएस का मुख्य मकसद निर्यातकों खासकर श्रम की अधिक जरूरत वाले क्षेत्रों एवं एमएसएमई पर महंगे ऋण का दबाव कम करना है।

इस पूरे मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘आईईएस का एक बदला ढांचा लाने पर काम हो रहा है। इसका मकसद यह है कि श्रम के अधिक इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार हो सके और योजना का लाभ सभी पक्षों तक सुगमता से पहुंच पाए। कुल मिलाकर हमें यह देखना है कि आईईएस की शुरुआत में जिन लक्ष्यों का जिक्र किया गया है वे पूरे हो रहे हैं या नहीं।‘

एक दूसरे सूत्र ने कहा कि इस योजना को लेकर वित्त मंत्रालय का मानना रहा है कि इससे केवल निर्यातकों को लाभ हो रहा है मगर प्रतिस्पर्द्धा नहीं बढ़ रही है। इसी वजह से इस योजना के असर की समीक्षा की जा रही है।

निर्यातकों का कहना है कि यह योजना उनके लिए, खासकर, एमएसएमई के लिए काफी उपयोगी रही है क्योंकि उन्हें ऋणों पर अधिक ब्याज चुकाना पड़ता है।

भारतीय निर्यात संगठन परिसंघ (फियो) के महानिदेशक एवं सीईओ अजय साहनी ने कहा कि आईईएस योजना की अवधि बढ़ाने पर कोई निर्णय लेने से पहले व्यापक स्तर पर विचार करना जरूरी है।

Advertisement
First Published - October 28, 2024 | 10:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement