facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्त मंत्रालय ने पेश की सरकारी बैंकों की रिपोर्ट कार्ड! पहली छमाही में मुनाफा 26% बढ़ा, NPA घटा

Advertisement

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सहित सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंकों का कुल कारोबार अप्रैल-सितंबर के दौरान 236.04 लाख करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- November 12, 2024 | 5:07 PM IST
Can universal banking license boost Ujjivan SFB's fortunes? Analysts weigh

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान सरकारी बैंकों के शुद्ध लाभ में 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा उनका कारोबार भी बढ़ा है जबकि गैर-निष्पादित आस्तियों (NPA) में गिरावट आई है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सहित सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंकों का कुल कारोबार अप्रैल-सितंबर के दौरान 236.04 लाख करोड़ रुपये रहा। इसमें सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

वित्त वर्ष 2024-25 के पहले छह महीनों के दौरान उनके ऋण में सालाना आधार पर 12.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 102.29 लाख करोड़ रुपये रहा। इस दौरान सरकारी बैंकों का जमा पोर्टफोलियो 9.5 प्रतिशत बढ़कर 133.75 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

समीक्षाधीन अवधि में बैंकों का परिचालन लाभ सालाना आधार पर 14.4 प्रतिशत बढ़कर 1,50,023 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध लाभ 25.6 प्रतिशत बढ़कर 85,520 करोड़ रुपये रहा। सितंबर, 2024 में बैंकों का सकल और शुद्ध एनपीए क्रमश: 3.12 प्रतिशत और 0.63 प्रतिशत रहा। इसमें सालाना आधार पर क्रमश: 1.08 प्रतिशत और 0.34 प्रतिशत की कमी आई।

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में सुधार और नियमित निगरानी ने कई चिंताओं और चुनौतियों का समाधान किया है।

Advertisement
First Published - November 12, 2024 | 5:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement