facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एमएसएमई की मदद करें वित्तीय संस्थानः जानकीरमन

Advertisement

स्वामीनाथन का कहना कि इन कदमों में लागत कम कर मुनाफा बढ़ाने के विकल्पों, कर्ज भुगतान के लिए रियायत की अवधि, कर्ज भुगतान की योजना में बदलाव जैसे कदम शामिल हो सकते हैं।  

Last Updated- August 23, 2024 | 7:08 AM IST
RBI deputy governor swaminathan
RBI DG Swaminathan Janakiraman

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जानकीरमन का कहना है कि चुनौतियों का सामना कर रहे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की मदद करने और उन्हें उबारने के लिए वित्तीय संस्थानों को सहयोगात्मक कदम उठाने चाहिए। इन कदमों में लागत कम कर मुनाफा बढ़ाने के विकल्पों, कर्ज भुगतान के लिए रियायत की अवधि, कर्ज भुगतान की योजना में बदलाव जैसे कदम शामिल हो सकते हैं।

फॉरेन एक्सचेंज डीलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफईडीएआई) के वार्षिक समारोह के मौके पर स्वामीनाथन ने कहा कि वित्तीय क्षेत्र को एमएसएमई के लिए अधिक संवेदनशील होने के साथ सहानुभूति वाला रवैया अपनाना चाहिए क्योंकि ये अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा, ‘वित्तीय अनुशासन महत्वपूर्ण है और साथ ही एमएसएमई के सामने आने वाली चुनौतियों जैसे कम पूंजी आधार, देर से होने वाले भुगतान से नकदी की तंगी, अस्थिर बाजार परिस्थितियां तथा बाहरी आर्थिक दबाव की वजह से आकलन के साथ कार्रवाई के लिए अधिक संवेदनशील दृष्टिकोण की जरूरत है।’

उन्होंने कहा कि कर्ज देने वाले और लेने वालों के बीच सहयोग और संवाद से समाधान करने में मदद मिल सकती है और इससे एमएसएमई और इसे पूंजी देने वाले कर्जदाताओं के वित्तीय हितों की रक्षा भी हो सकती है।

Advertisement
First Published - August 23, 2024 | 7:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement