facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मजबूत ग्रोथ रेट के साथ होगा वित्त वर्ष 2023-24 का समापन

Advertisement

भारत ने अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 23 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहेगी। दूसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े 30 नवंबर को आ सकते हैं।

Last Updated- November 21, 2023 | 9:31 PM IST
India GDP growth forecast

वित्त मंत्रालय को मजबूत वृद्धि और बृहद आर्थिक स्थिरता के साथ वित्त वर्ष के समापन का अनुमान है। हालांकि मंत्रालय ने मौद्रिक नीति के असर से मांग प्रभावित होने, ज्यादा महंगाई दर और बाहरी वित्तीय जोखिमों को लेकर चिंता भी जताई है। सरकार को चालू वित्त वर्ष के लिए बजट में लगाए गए घाटे के लक्ष्य को हासिल करने लेने का भी भरोसा है।

भारत ने अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 23 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहेगी। दूसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े 30 नवंबर को आ सकते हैं। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तमाही में भारत की सकल जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत थी, जो अनुमान से अधिक है।

वित्त मंत्रालय ने अक्टूबर की अपनी मासिक आर्थिक समीक्षा में कहा है कि बढ़ी इनपुट लागत के बावजूद सरकार की ओर से निवेश को लगातार बल देने, कंपनियों के बेहतर मुनाफे और बैंकों के फंसे कर्ज में कमी की वजह से निवेश मजबूत बना रह सकता है।

मासिक समीक्षा में यह भी कहा गया है कि वित्त वर्ष 2024 में अब तक भारत की वृद्धि में निजी अंतिम खपत व्यय की अहम भूमिका रही है।

इसमें कहा गया है कि त्योहार के मौसम में खपत मांग और मजबूत होगी। समीक्षा के मुताबिक ‘मजबूत खपत के बारे में डिजिटल आंकड़े भी संकेत दे रहे हैं। यूपीआई से लेन देन अक्टूबर 2023 में 11 अरब के आंकड़े को पार कर गया है।’

Advertisement
First Published - November 21, 2023 | 9:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement