facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

भारत-यूरोपीय संघ व्यापार, प्रौद्योगिकी परिषद की पहली बैठक 16 मई को ब्रसेल्स में होगी

Advertisement
Last Updated- May 14, 2023 | 10:50 PM IST
Piyush Goyal- पीयूष गोयल
BS

भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद (TTC) की पहली मंत्रिस्तरीय बैठक 16 मई को ब्रसेल्स में होगी। वाणिज्य मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में रविवार को कहा कि इस बैठक में रणनीतिक प्रौद्योगिकियों, डिजिटल संपर्क, स्वच्छ ऊर्जा, व्यापार और निवेश में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।

बयान के मुताबिक वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर बैठक में शामिल होंगे। यूरोपीय संघ की अगुवाई उसके कार्यकारी उपाध्यक्ष डोंब्रोव्स्की और वेस्टेगर करेंगे।

Also Read: फियो, निर्यात संवर्धन परिषदों में चुनाव दिशानिर्देशों की समीक्षा कर रहा है वाणिज्य मंत्रालय

बयान में कहा गया कि इस दौरान तीन कार्य समूह दोनों पक्षों के बीच भविष्य के सहयोग के लिए रिपोर्ट पेश करेंगे। पहला कार्य समूह सामरिक प्रौद्योगिकियों, डिजिटल शासन और डिजिटल संपर्क से संबंधित है। दूसरा कार्य समूह हरित और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों तथा एक अन्य कार्य समूह व्यापार, निवेश और लचीली मूल्य श्रृंखलाओं से संबंधित है।

Advertisement
First Published - May 14, 2023 | 6:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement