facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में रिजर्व बैंक के बोर्ड की पहली बैठक

Advertisement

गुवाहाटी में हुई बैठक में वैश्विक और घरेलू आर्थिक स्थिति और बैंकिंग प्रगति पर हुई चर्चा

Last Updated- December 20, 2024 | 10:34 PM IST
RBI MPC Meet: Big announcement by new Governor Sanjay Malhotra, Repo Rate cut by 0.25% after five years नए गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा ऐलान, पांच साल बाद Repo Rate में 0.25% की कटौती

पिछले सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का पदभार संभालने वाले संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को केंद्रीय बैंक की पहली बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा है कि गुवाहाटी में हुई बैठक में केंद्रीय बैंक के गवर्नर के रूप में शक्तिकान्त दास द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान दी गईं बहुमूल्य सेवाओं की भी सराहना की गई। बैठक में वैश्विक और घरेलू आर्थिक स्थिति की समीक्षा की गई।

रिजर्व बैंक ने बयान में कहा, ‘निदेशक मंडल ने वैश्विक और घरेलू आर्थिक स्थिति की समीक्षा की, और चुनिंदा केंद्रीय कार्यालय विभागों की गतिविधियों के साथ-साथ भारत में बैंकिंग की प्रवृत्ति और प्रगति, 2023-24 के मसौदा रिपोर्ट पर चर्चा की।’

4 डिप्टी गवर्नरों माइकल देवव्रत पात्र, एम राजेश्वर राव, टी रबी शंकर और स्वामीनाथन जे के अलावा बैठक में केंद्रीय बोर्ड के अन्य निदेशक सतीश मराठे, रेवती अय्यर, सचिन चतुर्वेदी, वेणु श्रीनिवासन और रवींद्र एच ढोलकिया शामिल हुए। बयान के मुताबिक वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू भी बैठक में शामिल हुए।

Advertisement
First Published - December 20, 2024 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement