facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी का पहला दौर बुधवार को होगा शुरू

मंत्रालय ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि नीलामी ऑनलाइन माध्यम से दो चरणों में की जाएगी।

Last Updated- November 28, 2023 | 4:41 PM IST
mine auctions
Representative Image

सरकार महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी का पहला दौर बुधवार को शुरू करेगी। इसमें 20 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक के लिए बोलियां आमंत्रित की जाएंगी। आधिकारिक बयान के अनुसार, महत्वपूर्ण खनिजों के 20 ब्लॉक देश भर में फैले हुए हैं।

महत्वपूर्ण खनिज देश की आर्थिक वृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं। मंत्रालय ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि नीलामी ऑनलाइन माध्यम से दो चरणों में की जाएगी।

निविदा दस्तावेज की बिक्री बुधवार से शुरू होगी। बयान के अनुसार, ‘‘खनिज ब्लॉक, नीलामी की शर्तों, समयसीमा आदि का विवरण एमएसटीसी नीलामी मंच पर उपलब्ध है।’’

महत्वपूर्ण और रणनीतिक रूप से आवश्यक खनिजों की उच्च मांग है। ऐसे खनिजों की मांग आमतौर पर आयात से पूरी की जाती है। महत्वपूर्ण खनिज नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा तथा कृषि जैसे क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करते हैं। ये खनिज हमारी आर्थिक वृद्धि, देश और उसकी सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘‘ यह एक ऐतिहासिक पहल है जो हमारी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी, राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ाएगी और स्वच्छ ऊर्जा भविष्य का निर्माण करने में मदद करेगी।’’

बयान में कहा गया, ‘‘ इन खनिजों की उपलब्धता की कमी या कुछ देशों में ही इनकी बहुलता से आपूर्ति श्रृंखला कमजोर हो सकती है। भविष्य की वैश्विक अर्थव्यवस्था उन प्रौद्योगिकियों पर आधारित होगी जो लिथियम, ग्रेफाइट, कोबाल्ट, टाइटेनियम और दुर्लभ मृदा तत्व (आरईई) जैसे खनिजों पर निर्भर हैं।’’

भारत 2030 तक बिजली की कुल स्थापित क्षमता में से हरित ऊर्जा स्रोतों की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बदलाव के महत्वकांक्षी लक्ष्य के साथ इलेक्ट्रिक कार, पवन व सौर ऊर्जा परियोजनाओं तथा बैटरी भंडारण प्रणालियों की मांग बढ़ेगी।

इससे इन महत्वपूर्ण खनिजों की मांग बढ़ जाएगी। हाल ही में खनन नियम में संशोधन के माध्यम से 24 खनिजों को महत्वपूर्ण और रणनीतिक रूप से आवश्यक खनिजों के रूप में अधिसूचित किया गया था। इन नीलामियों से उत्पन्न राजस्व राज्यों को मिलेगा।

First Published - November 28, 2023 | 4:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट