facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्त वर्ष 24 में राजकोषीय घाटा उम्मीद से बेहतर

Advertisement

राजकोषीय उतार-चढ़ाव की राह पर चल रही सरकार चाहती है कि वित्त वर्ष 2026 तक राजकोषीय घाटा कम होकर जीडीपी का 4.5 प्रतिशत हो जाए।

Last Updated- May 10, 2024 | 9:03 AM IST
fiscal deficit data
Representative Image

वित्त वर्ष 2024 में केंद्र का राजकोषीय घाटा 17.34 लाख करोड़ रुपये के अनुमान से कुल मिलाकर थोड़ा बेहतर रहने की संभावना है। वित्त वर्ष 2024 के लिए सरकार ने संशोधित अनुमान में राजकोषीय घाटे का लक्ष्य कम करके जीडीपी का 5.8 प्रतिशत कर दिया था।

बजट में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 5.9 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था, जिसकी तुलना में संशोधित अनुमान कम है। लेखा महानियंत्रक के आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2024 में अप्रैल से फरवरी के बीच भारत का राजकोषीय घाटा 15.01 लाख करोड़ रुपये या पूरे साल के संशोधित अनुमान 17.34 लाख करोड़ रुपये का 86.5 प्रतिशत है।
सूत्रों ने कहा, ‘कुछ अतिरिक्त कर प्राप्तियों और कुछ गैर कर प्राप्तियों की वजह से राजकोषीय घाटे का लक्ष्य सुधारने में मदद मिली है।’

राजकोषीय उतार-चढ़ाव की राह पर चल रही सरकार चाहती है कि वित्त वर्ष 2026 तक राजकोषीय घाटा कम होकर जीडीपी का 4.5 प्रतिशत हो जाए। वित्त वर्ष 2025 में राजकोषीय घाटे का लक्ष्य जीडीपी का 5.1 प्रतिशत रखा गया है। वित्त वर्ष 2024 के राजकोषीय घाटे का आंकड़ा सरकार 31 मई को जारी करेगी।

सूत्रों ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान सरकार का पूंजीगत व्यय भी अनुमान के मुताबिक और पटरी पर रहा है। सूत्रों ने कहा, ‘यह संशोधित अनुमान में की तुलना में कम नहीं रहा है।’

वित्त वर्ष 2024 में अप्रैल-फरवरी के दौरान सरकार ने संशोधित पूंजीगत व्यय अनुमान 9.8 लाख करोड़ रुपये का 85 प्रतिशत खर्च किया था। बुनियादी ढांचे और पूंजीगत व्यय पर व्यय वित्त वर्ष 2024-25 में भी जारी रखे जाने का अनुमान है।

सूत्र ने कहा, ‘हम बजट के लेखानुदान के अनुमान के मुताबिक खर्च करने की राह पर हैं।’

अंतरिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्र सरकार के पूंजीगत व्यय का लक्ष्य वित्त वर्ष 24 के संशोधित अनुमान से 16.9 प्रतिशत बढ़ाकर 11.1 लाख करोड़ रुपये कर दिया था।

सूत्रों ने कहा कि चल रहे चुनावों के कारण वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में खर्च में कोई कटौती नहीं की गई है।

सूत्रों ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सरकार सरकारी प्रतिभूतियों को एक और बार बाईबैक कर सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक ने 3 मई को 10,500 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियों की पुन: खरीद की।

सूत्र ने कहा, ‘घोषित बाईबैक से सरकार को ब्याज बचाने में मदद मिलेगी। सरकार नकदी को बेकार नहीं पड़ने दे रही है। हम नकद भंडार का सर्वाधिक स्तर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - May 10, 2024 | 8:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement