facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Fiscal Deficit: अप्रैल-नवंबर में फिस्कल डेफिसिट बजट अनुमान के 50.7% पर पहुंचा

Advertisement

अप्रैल-नवंबर अवधि में केंद्र सरकार का कुल खर्च बढ़कर 26.52 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह 2023-24 के बजट अनुमान का 58.9 फीसदी है।

Last Updated- December 29, 2023 | 5:21 PM IST
fiscal deficit

केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा यानी फिस्कल डेफिसिट (fiscal deficit) चालू वित्त वर्ष के पहले 8 महीनों (अप्रैल-नवंबर) में बढ़कर 9.06 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। यह पूरे वित्त वर्ष के लिए निर्धारित 17.87 लाख करोड़ रुपये के बजट लक्ष्य का 50.7 फीसदी है। सरकार की कमाई और खर्च के बीच का अंतर यानी राजकोषीय घाटा 2022-23 की समान अवधि में कुल बजट अनुमान का 58.9 फीसदी रहा था।

सरकार ने 2023-24 के केंद्रीय बजट में राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 5.9 फीसदी पर लाने का लक्ष्य रखा है। 2022-23 के दौरान राजकोषीय घाटा जीडीपी का 6.4 फीसदी रहा था, जबकि इसका पिछला अनुमान 6.71 फीसदी का था।

कुल खर्च भी बढ़ा

लेखा महानियंत्रक (CGA) की ओर से शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-नवंबर अवधि में केंद्र सरकार का कुल खर्च बढ़कर 26.52 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह 2023-24 के बजट अनुमान का 58.9 फीसदी है। 2022-23 की समान अवधि में सरकार का कुल खर्च बजट अनुमान का 61.9 फीसदी रहा था।

रेवेन्यू में हुआ इजाफा

CGA के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से नवंबर के दौरान सरकार का रेवेन्यू कुल 17.20 लाख करोड़ रुपये रहा। यह बजट अनुमान का 65.3 फीसदी है। वित्त वर्ष 23-24 के लिए कुल रेवेन्यू 26,32,281 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था। पिछले साल समान अवधि के दौरान सरकार का रेवेन्यू बजट अनुमान का 64.6 फीसदी था।

नॉन डेट कैपिटल रिसिप्ट्स में 16,604 करोड़ रुपये लोन की रिकवरी से और 8,859 करोड़ रुपये बतौर अन्य कैपिटल रिसिप्ट्स शामिल है।

Advertisement
First Published - December 29, 2023 | 4:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement