facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Fiscal Deficit: फिस्कल डेफिसिट अप्रैल-अगस्त में बजट अनुमान के 36 फीसदी पर पहुंचा

Advertisement

पिछले वित्त वर्ष यानी FY23 की इसी अवधि के दौरान फिस्कल डेफिसिट पूरे साल के लक्ष्य का 32.6 फीसदी था।

Last Updated- September 29, 2023 | 7:40 PM IST
fiscal deficit

Fiscal Deficit: वित्त वर्ष 2023-24 (FY24) के पहले पांच महीनों में भारत का फिस्कल डेफिसिट (Fiscal deficit) 6.42 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पूरे साल के लक्ष्य 17.87 लाख करोड़ रुपये का 36 प्रतिशत है। लेखा महानियंत्रक की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

पिछले वित्त वर्ष यानी FY23 की इसी अवधि के दौरान फिस्कल डेफिसिट पूरे साल के लक्ष्य का 32.6 फीसदी था। देश का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष के अंत तक अपने फिस्कल डेफिसिट को जीडीपी के 5.9 प्रतिशत तक सीमित करना है। यह पिछले साल 6.4 प्रतिशत था।

इसके अलावा प्राथमिक घाटा इस अवधि में 2.75 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पूरे साल के लक्ष्य 7.06 लाख करोड़ रुपये का 38.9 प्रतिशत है। पिछले साल अप्रैल से अगस्त के बीच यह बजटीय अनुमान का 28.2 फीसदी था। प्राथमिक घाटा ब्याज भुगतान के बिना राजकोषीय घाटे को दर्शाता है।

कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शंस बढ़ा

वहीं, 2.84 लाख करोड़ रुपये का राजस्व घाटा पूरे साल के अनुमान 8.70 लाख करोड़ रुपये का 32.7 प्रतिशत रहा। आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-अगस्त की अवधि में नेट टैक्स रेवेन्यू 8.04 लाख करोड़ रुपये या वार्षिक अनुमान का 34.5 प्रतिशत था। यह पिछले साल की समान अवधि के 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

आंकड़ों के मुताबिक, कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शंस सालाना आधार पर 15 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 2.39 लाख करोड़ रुपये हो गया। साथ ही इस दौरान सरकार का कुल खर्च 16.72 लाख करोड़ रुपये रहा। यह वार्षिक लक्ष्य का 37.1 प्रतिशत था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 13.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में सरकार का कैपिटल एक्सपेंडिचर या बिल्डिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर खर्च 3.74 लाख करोड़ रुपये रहा। यह वार्षिक लक्ष्य का 37.4 प्रतिशत है, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2.52 लाख करोड़ रुपये से अधिक था।

Advertisement
First Published - September 29, 2023 | 5:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement