facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Fiscal Deficit नवंबर में सालाना लक्ष्य के 59 फीसदी पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- December 30, 2022 | 7:31 PM IST
BS

सरकार का राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) नवंबर के अंत में पूरे साल के बजट अनुमान के 59 फीसदी पर पहुंच गया। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि राजकोषीय घाटा (व्यय और राजस्व के बीच का अंतर) वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-नवंबर अवधि के दौरान 9,78,154 करोड़ रुपये था। पिछले साल इसी अवधि में घाटा 2021-22 के बजट अनुमान का 46.2 फीसदी था। 

सरकार ने 2022-23 के लिए राजकोषीय घाटा 16.61 लाख करोड़ रुपये यानी जीडीपी का 6.4 फीसदी रहने का अनुमान रखा है। घाटे को बाजार से उधार लेकर पूरा किया जाता है। लेखा महानियंत्रक (CGA) के आंकड़ों के अनुसार 12.24 लाख करोड़ रुपये का नेट टैक्स रेवेन्यू 2022-23 के बजट अनुमान का 63.3 फीसदी है। वित्त वर्ष 2021-22 की इसी अवधि के दौरान नेट टैक्स रेवेन्यू  संबंधित वित्त वर्ष के बजट अनुमान का 73.5 फीसदी था। नॉन टैक्स रेवेन्यू 1.98  लाख करोड़ रुपये या बजट अनुमान का 73.5 फीसदी था। 

पिछले वित्त वर्ष में संग्रह बजट अनुमान का 91.8 फीसदी था। अप्रैल-नवंबर के दौरान केंद्र सरकार का कुल खर्च 2022-23 के बजट अनुमान का 61.9 फीसदी रहा, जो एक साल पहले की इसी अवधि में बजट अनुमान का 59.6 फीसदी था। अप्रैल-नवंबर के बीच कैपिटल एक्सपेंडिचर 4.47 लाख करोड़ रुपये या बजट अनुमान का 59.6 फीसदी था। पिछले वित्त वर्ष में पूंजीगत व्यय बजट अनुमान का 49.4 फीसदी था। 

Advertisement
First Published - December 30, 2022 | 5:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement