facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Fiscal deficit target: मोदी सरकार घटा सकती है वित्तीय घाटे का लक्ष्य, 5% से कम होने की संभावना

Advertisement

सहयोगी दलों की बढ़ती मांगों के बीच सरकार खर्च पर नियंत्रण रखेगी, वित्त मंत्री सीतारमण 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी

Last Updated- July 18, 2024 | 7:42 PM IST
fiscal deficit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार वित्तीय घाटे के लक्ष्य को थोड़ा कम कर सकती है। दरअसल, सरकार सहयोगी दलों से बढ़ती मांगों की चर्चा के बीच अपने खर्च पर नियंत्रण रखना चाहती है। यह खबर सूत्रों के हवाले से आई है।

सूत्रों के मुताबिक, मार्च 2025 तक के लिए वित्तीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 5 प्रतिशत या उससे भी कम हो सकता है। गौर करने वाली बात है कि चुनावों से पहले 5.1 प्रतिशत का लक्ष्य रखा गया था। इस बारे में आखिरी फैसला अगले कुछ दिनों में होगा, जिसके बाद 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी।

सोदी सरकार को सत्ता में वापस आने के लिए गठबंधन पार्टनरों का सहयोग मिला है। ये पार्टनर अपने राज्यों के लिए ज्यादा पैसे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने अब तक अपने राज्यों के लिए 15 अरब डॉलर से ज्यादा की वित्तीय मदद की मांग की है।

भले ही सरकार पर ज्यादा खर्च करने का दबाव है लेकिन केंद्र सरकार को केंद्रीय बैंक से बड़ी रकम का लाभांश मिला है और साथ ही देश में टैक्स कलेक्शन भी अच्छा चल रहा है।

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था है। सरकार के पास अतिरिक्त खर्च के लिए 25 अरब डॉलर का लाभांश आ गया है। 11 जुलाई तक प्रत्यक्ष कर कलेक्शन में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

ब्लूमबर्ग के एक सर्वे के मुताबिक, अर्थशास्त्री यह अनुमान लगा रहे हैं कि सरकार अपना घाटा लक्ष्य 5 प्रतिशत तक कम कर सकती है। इससे सरकार इस वित्तीय वर्ष में 14.1 ट्रिलियन रुपये (169 अरब डॉलर) का लोन लेने के अपने लक्ष्य को जारी रख सकती है। उम्मीद से कम घाटे से भारत के बॉन्ड बाजार को बढ़ावा मिल सकता है, जहां बेंचमार्क यील्ड दो साल के निचले स्तर पर है।

पिछले महीने भारत के बॉन्ड को प्रमुख वैश्विक सूचकांकों में शामिल किए जाने के बाद भारत की वित्तीय योजनाओं पर पहले से ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। अगर वित्तीय स्थिति में सुधार होता है तो क्रेडिट रेटिंग कंपनियां भारत के कर्ज को अपग्रेड करने पर विचार कर रही हैं। (ब्लूमबर्ग के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - July 18, 2024 | 7:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement