facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Fiscal health: फाइनैंशियल परफॉर्मेंस में महाराष्ट्र ने किया टॉप; पश्चिम बंगाल, पंजाब, केरल लिस्ट में सबसे नीचे

Advertisement

Financial Performance के मामले में वित्त वर्ष 23 के संशोधित बजट अनुमानों के आधार पर, महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़, ओडिशा तेलंगाना और झारखंड हैं

Last Updated- August 13, 2023 | 4:51 PM IST
Fiscal deficit for April-June at 25.3% of annual target: Govt data

देश के सबसे गरीब राज्यों में से एक छत्तीसगढ़ बेहतर राजकोषीय स्थिति की सूची में महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है और तेलंगाना इस सूची में तीसरे स्थान पर है। वहीं निचले तीन पायदान पर पश्चिम बंगाल, पंजाब और केरल हैं। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

डॉयचे बैंक इंडिया (Deutsche Bank India) के मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक दास द्वारा प्रमुख 17 राज्यों के वित्तीय स्वास्थ्य पर तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के पहले बजट अनुमानों के आधार पर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना शीर्ष तीन राज्यों में शामिल हैं।

निचले तीन पायदान पर पश्चिम बंगाल, पंजाब और केरल हैं। दूसरी ओर वित्त वर्ष 2022-23 के संशोधित बजट अनुमानों के आधार पर, महाराष्ट्र रैंकिंग में शीर्ष पर रहा। इसके बाद छत्तीसगढ़, ओडिशा तेलंगाना और झारखंड हैं।

इस दौरान पश्चिम बंगाल का प्रदर्शन सबसे खराब था, जबकि उसके बाद पंजाब, बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश का नाम आता है। केरल सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले पांच राज्यों से बाहर रहा।

आंध्र प्रदेश की रैंकिंग वित्त वर्ष 2021-22 में आठवें स्थान से गिरकर वित्त वर्ष 2022-23 में 11वें स्थान पर आ गई। गुजरात पांचवें से सातवें स्थान पर खिसक गया है।

प्रमुख 17 राज्यों की राजकोषीय स्थिति पर आधारित रिपोर्ट चार प्रमुख राजकोषीय मापदंडों- राजकोषीय घाटा (fiscal deficit), स्वयं का कर राजस्व (own tax revenue), राज्य ऋण स्तर (state debt levels) (सभी उनके व्यक्तिगत सकल राज्य घरेलू उत्पाद के प्रतिशत के रूप में) और अंत में राजस्व प्राप्तियों के मुकाबले ब्याज भुगतान पर आधारित है।

Advertisement
First Published - August 13, 2023 | 4:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement