facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका-ईरान जंग का असर: फिच ने भारत की ग्रोथ का अनुमान घटाया

Advertisement

फिच ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत घरेलू मांग बनी रहेगी, लेकिन बढ़ती महंगाई लोगों की असली कमाई को कम कर देगी

Last Updated- June 09, 2026 | 11:08 AM IST
Fitch

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। रेटिंग एजेंसी फिच ने चालू वित्त वर्ष (FY27) के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.7% से घटाकर 6.4% कर दिया है। फिच का कहना है कि जंग की वजह से तेल और ईंधन महंगे हो रहे हैं। इससे लोगों की जेब पर दबाव बढ़ेगा, खर्च कम होगा और अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। एजेंसी के मुताबिक इसका सबसे ज्यादा असर सितंबर और दिसंबर तिमाही में देखने को मिल सकता है।

फिच ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत घरेलू मांग बनी रहेगी, लेकिन बढ़ती महंगाई लोगों की असली कमाई को कम कर देगी। यानी सैलरी भले वही रहे, लेकिन खर्च बढ़ने से खरीदारी की ताकत घट जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि पिछले हफ्ते RBI ने भी FY27 के लिए ग्रोथ का अनुमान घटाकर 6.6% कर दिया था और महंगाई का अनुमान बढ़ाकर 5.1% कर दिया था। फिच के मुताबिक हाल के हफ्तों में पेट्रोल-डीजल और दूसरे ईंधनों की कीमतों में 4-5% तक बढ़ोतरी हुई है। इससे आम लोगों का बजट प्रभावित हो सकता है।

हालांकि एजेंसी को उम्मीद है कि FY28 में हालात कुछ बेहतर होंगे। अगर तेल की कीमतों का दबाव कम हुआ और निवेश व खपत बढ़ी, तो भारत की ग्रोथ 6.7% तक पहुंच सकती है। सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया पर भी तेल संकट का असर पड़ रहा है। फिच ने 2026 के लिए वैश्विक आर्थिक विकास दर का अनुमान घटाकर 2.4% कर दिया है। एजेंसी ने ब्रेंट क्रूड ऑयल का औसत भाव भी बढ़ाकर 87 डॉलर प्रति बैरल कर दिया है। मार्च में इसका अनुमान 70 डॉलर प्रति बैरल था।

महंगाई को लेकर भी फिच ने चेतावनी दी है। एजेंसी का मानना है कि साल के आखिर तक खुदरा महंगाई बढ़कर 5.3% तक पहुंच सकती है। कमजोर मानसून और कई इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी भी कीमतों को ऊपर धकेल सकती है। फिच का यह भी मानना है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए RBI इस साल एक बार ब्याज दर बढ़ा सकता है। फिलहाल रेपो रेट 5.25% पर है, जो बढ़कर 5.5% हो सकती है। हालांकि रुपये को लेकर एजेंसी ज्यादा चिंतित नहीं है। फिच का अनुमान है कि इस वित्त वर्ष में रुपये में बड़ी गिरावट नहीं आएगी और डॉलर के मुकाबले इसकी औसत कीमत 97.50 रुपये के आसपास रह सकती है। (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 9, 2026 | 11:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement