facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Fitch का अनुमान, भारत में 2023-24 के दौरान 7% बढ़ जायेगी बिजली की मांग

फिच रेटिंग्स को उम्मीद है कि मजबूत औद्योगिक गतिविधियों के कारण वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की बिजली मांग लगभग सात प्रतिशत बढ़ जाएगी।

Last Updated- November 17, 2023 | 5:05 PM IST
Power consumption grows nearly 8% to 1,221.15 bn units in Apr-Dec, अप्रैल-दिसंबर में बिजली की मांग 8 प्रतिशत बढ़कर 1,221.15 अरब यूनिट पर पहुंची

घरेलू स्तर पर बिजली की मांग (Power Demand) चालू वित्त वर्ष में सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़ेगी। रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) ने यह अनुमान लगाया है। एजेंसी ने एक रिपोर्ट में कहा कि इसकी भी उम्मीद है कि जल्द ही भुगतान चक्र और भी कम हो जाएंगे।

रिपोर्ट में कहा गया, “फिच रेटिंग्स को उम्मीद है कि मजबूत औद्योगिक गतिविधियों के कारण वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की बिजली मांग लगभग सात प्रतिशत बढ़ जाएगी। जबकि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में बिजली मांग में 7.1 प्रतिशत वृद्धि हुई है।”

एजेंसी ने कहा, “वित्त वर्ष 2022-23 में बिजली मांग में 9.5 प्रतिशत वृद्धि हुई थी। मजबूत बिजली मांग के कारण ताप बिजली संयंत्रों का औसत क्षमता इस्तेमाल (पीएलएफ) 60 प्रतिशत से ऊपर रहना चाहिए।”

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि केंद्र सरकार के विलंबित भुगतान अधिभार (एलपीएस) नियमों के तहत नियमित भुगतान से बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) से बिजली उत्पादन कंपनियों (Genco) का कुल बकाया कम होकर लगभग 70,000 करोड़ रुपये रह गया है, जो जून, 2022 में एलपीएस लाने के समय 1.3 लाख करोड़ रुपये था।

First Published - November 17, 2023 | 5:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट