facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Fitch Ratings: फिच ने वृद्धि अनुमान बढ़ाया

Advertisement

फिच का अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक ने अनुमान के अनुरूप है।

Last Updated- June 18, 2024 | 10:37 PM IST
Fitch Ratings

फिच रेटिंग्स ने आज उपभोक्ता खर्च में सुधार और बढ़े हुए निवेश से सकारात्मक आर्थिक दृष्टिकोण का हवाला देते हुए भारत के लिए अपने वृद्धि अनुमान को 20 आधार अंक बढ़ाकर 7.2 फीसदी कर दिया है। फिच का अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक ने अनुमान के अनुरूप है।

अपनी वैश्विक आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट में रेटिंग एजेंसी ने कहा है, ‘निवेश में वृद्धि बरकरार रहेगा मगर हाल ही तिमाहियों के मुकाबले इसकी गति धीमी रहेगी, जबकि उपभोक्ता खर्च में सुधार होगा।

क्रय प्रबंधकों के सर्वेक्षण के आंकड़े चालू वित्त वर्ष की शुरुआत में निरंतर वृद्धि की ओर इशारा करते हैं। मानसून के सामान्य रहने के संकेत वृद्धि को बढ़ावा देंगे और मुद्रास्फीति को कम अस्थिर बनाएंगे। हालांकि, हाल ही में भीषण गर्मी ने जोखिम उत्पन्न किया है।’

वित्त वर्ष 2024 में भारत की अर्थव्यवस्था 8.2 फीसदी की प्रभावशाली दर से बढ़ी थी। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि बाद के सालों में वृद्धि धीमी हो सकती है और इसके मध्यम अवधि के रुझान अनुमान के करीब पहुंच सकते हैं। इसने कहा, ‘हमने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 6.5 फीसदी और 2026-27 के लिए क्रमशः 6.2 फीसदी की वृद्धि दर का अनुमान लगाया है, जो उपभोक्ता खर्च और निवेश से प्रेरित है।’

खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी के बारे में फिच ने लगातार उच्च खाद्य मूल्य मुद्रास्फीति को स्वीकार किया। रेटिंग एजेंसी ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि समग्र मुद्रास्फीति कैलेंडर वर्ष के अंत तक घटकर 4.5 फीसदी और 2025 एवं 2026 में औसतन 4.3 फीसदी रहेगी, जो अपने लक्ष्य सीमा से थोड़ा ऊपर रहेगी।’

फिच ने कहा कि उसे उम्मीद है कि भारतीय रिजर्व बैंक इस साल अपनी मौद्रिक दरों में केवल एक बार कटौती कर इसे 6.25 फीसदी कर देगा। मार्च में हमने इस वर्ष 50 आधार अंक कटौती की उम्मीद की थी।

Advertisement
First Published - June 18, 2024 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement