facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Fitch Ratings ने मिड टर्म के लिए भारत का ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 6.2% किया, चीन का घटाया

Advertisement

फिच ने कहा है कि 2023-24 के लिए भारत की विकास दर 6.3 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

Last Updated- November 06, 2023 | 3:20 PM IST
Fitch Ratings
Representative Image

रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) ने सोमवार को भारत के मिड टर्म  ग्रोथ अनुमान को 0.7 फीसदी बढ़ाकर 6.2 फीसदी कर दिया। इससे पहले ग्लोबल एजेंसी का अनुमान 5.5 प्रतिशत का था।

वहीं, इसने 10 उभरते देशों के ग्रोथ अनुमान को पहले के 4.3 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी कर दिया है। इसके लिए फिच ने चीन की अर्थव्यवस्था में गिरावट को जिम्मेदार  ठहराया है।

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि “यह कमी मुख्य रूप से चीन की सप्लाई-साइड ग्रोथ पोटेंशियल के अनुमान में 0.7 प्रतिशत अंक की बड़ी कमी के कारण आई है।” चीन के मिड टर्म ग्रोथ अनुमान को 5.3 फीसदी से घटाकर 4.6 फीसदी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : भारत ने IMF की बैठक में अपनाया था पाकिस्तान के कर्ज अनुरोध से दूर रहने का रुख

भारत का ग्रोथ रेट का अनुमान बढ़ाया

फिच ने रिपोर्ट में कहा, “हमने भारत और मैक्सिको को बड़े पैमाने पर अपग्रेड किया है। भारत के ग्रोथ अनुमान को 5.5 प्रतिशत से बढाकर 6.2 प्रतिशत जबकि मेक्सिको के ग्रोथ अनुमान को 1.4 प्रतिशत से बढाकर 2 प्रतिशत किया गया है।

फिच ने कहा है कि 2023-24 के लिए भारत की विकास दर 6.3 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : सर्विस PMI 7 माह के निचले स्तर पर, S&P के ताजा सर्वे ने बताई वजह

रूस, कोरिया, दक्षिण अफ्रीका के अनुमान में गिरावट

रूस के लिए ग्रोथ अनुमान 1.6 प्रतिशत से घटाकर 0.8 प्रतिशत, कोरिया के लिए 2.3 प्रतिशत से घटाकर 2.1 प्रतिशत और दक्षिण अफ्रीका के लिए 1.2 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत कर दिया गया है।

एजेंसी ने यह भी कहा कि लेटेस्ट अनुमान ब्राजील और पोलैंड को छोड़कर सभी टॉप 10 उभरते बाजारों (ईएम10) के लिए उसके प्री-पैंडेमिक पोटेंशियल ग्रोथ अनुमानों से नीचे हैं।

फिच ने कहा कि ईएम10 के ग्रोथ अनुमान को 4.3 फीसदी से कम करके अब 4 फीसदी कर दिया गया है।

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी के अनुसार, इसका कारण चीन का कम पोटेंशियल ग्रोथ अनुमान है। बता दें कि 10 उभरते बाजारों में चीन का वेटेज 57 प्रतिशत है। अगर ईएम10 से चीन को बाहर कर दिया जाए, तो बाकी के 9 उभरते बाजारों के लिए जीडीपी वेटेज औसत 3.2 फीसदी हो सकती है जबकि पहले इसके 3 फीसदी पर रहने का अनुमान था।

Advertisement
First Published - November 6, 2023 | 3:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement