facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पांच राज्यों ने जुटाए 5,250 करोड़ रुपये, तेलंगाना टॉप पर

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि तेलंगाना ने 2 बॉन्डों के माध्यम से सबसे ज्यादा 2,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Last Updated- August 08, 2023 | 10:27 PM IST

राज्य सरकार के प्रतिभूतियों के माध्यम से पांच राज्यों ने मंगलवार को 5,250 करोड़ रुपये जुटाए हैं। पिछले सप्ताह 9 राज्यों ने 19,500 करोड़ रुपये जुटाए थे। उधारी कैलेंडर के मुताबिक इस सप्ताह राज्य विकास ऋण (SDL) की अनुसूचित नीलामी राशि 5,250 करोड़ रुपये रही, जबकि अधिसूचित राशि 11,000 करोड़ रुपये थी।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि तेलंगाना ने 2 बॉन्डों के माध्यम से सबसे ज्यादा 2,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। राज्य ने दो पेपर्स के माध्यम से 2,000 करोड़ जुटाए, जिनमें 9 साल के पेपर के माध्यम से 7.47 प्रतिशत कट-ऑफ प्रतिफल पर 1,000 करोड़ रुपये और 18 साल के पेपर के माध्यम से 7.43 प्रतिशत कट-आफ प्रतिफल पर 1,000 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं।

बहरहाल 10 साल के एसडीएल और मानक 10 साल के सरकारी बॉन्ड के बीच प्रतिफल का प्रसार 28 आधार अंक रहा है। चालू वित्त वर्ष में राज्यों ने अब तक 2.50 लाख करोड़ रुपये उधार लिए हैं, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 1.98 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे।

Advertisement
First Published - August 8, 2023 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement