facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Flex Fuel Vehicles: फ्लेक्स फ्यूल वाहनों पर घटाएं जीएसटी

Advertisement

राज्यों के वित्त मंत्रियों से जीएसटी दर 12 प्रतिशत तक कम करने का आग्रह, चीनी उद्योग ने 5 प्रतिशत जीएसटी की मांग की

Last Updated- September 02, 2024 | 10:31 PM IST
GST

भारत ने जीवाश्म ईंधन की खपत घटाने का लक्ष्य रखा है, जिसे देखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को राज्यों के वित्त मंत्रियों से जीएसटी परिषद की अगली बैठक में फ्लेक्स फ्यूल वाहनों पर वस्तु एवं सेवा कर में कमी करने के प्रस्ताव की अपील की है।

आईएफजीई द्वारा नई दिल्ली में आयोजित इंडिया बायो एनर्जी ऐंड टेक एक्सपो में मंत्री ने कहा, ‘जीएसटी परिषद में हम विभिन्न राज्यों के वित्त मंत्रियों से समर्थन चाहते हैं। हाल ही में मैंने महाराष्ट्र के वित्त मंत्री (अजित पवार) से बात की और उनसे कहा कि फ्लेक्सी फ्यूल कारों, स्कूटरों आदि पर जीएसटी कम करके 12 प्रतिशत तक करने का प्रस्ताव रखें।’

अन्य के साथ चीनी उद्योग भी फ्लेक्स फ्यूल वाहनों पर जीएसटी घटाकर 5 प्रतिशत किए जाने की मांग कर रहा है, जैसा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के मामले में है। इस समय फ्लेक्स फ्यूल वाहनों पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगा है, जो दोपहिया व चारपहिया वाहनों पर एकसमान है।

बहरहाल इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण पर मोटा निवेश करने वाले कुछ ऑटोमोबाइल विनिर्माताओं ने दर में कटौती के प्रस्ताव का विरोध किया है। मार्च में भारी उद्योग मंत्रालय को भी इन वाहनों पर जीएसटी दर घटाए जाने को लेकर अनुरोध मिले थे। जीएसटी परिषद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ सभी राज्यों के वित्त मंत्री शामिल हैं। गडकरी ने कहा कि इस समय ट्रांसपोर्ट सेक्टर का 85 प्रतिशत जीवाश्म ईंधन का इस्तेमाल कर रहा है और जैव ईंधन के बढ़ने की पर्याप्त क्षमता है।

Advertisement
First Published - September 2, 2024 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement