facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुरू किया जीएसटी अपील पंचाट, 4.8 लाख लंबित मामलों का होगा निपटारा

Advertisement

यह पहला मौका है जब केंद्र और राज्य जीएसटी अधिकारियों से संबं​धित अपील एक ही मंच पर की जा सकेंगी

Last Updated- September 24, 2025 | 10:49 PM IST
nirmala sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वस्तु एवं सेवा कर अपील पंचाट (जीएसटीएटी) की शुरुआत करते हुए कहा कि यह पहला मौका है जब केंद्र और राज्य जीएसटी अधिकारियों से संबं​धित अपील एक ही मंच पर की जा सकेंगी।

जीएसटीएटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) संजय कुमार मिश्रा के अनुसार पंचाट को शुरुआती दौर में 4.8 लाख लंबित अपील का निपटारा करना होगा, जिसमें केंद्र और राज्य आयुक्तों द्वारा पारित पहले के आदेशों को चुनौती दी गई है। सीतारमण ने जीएसटीएटी को करदाताओं के लिए ‘वन-स्टॉप समाधान’ बताया और कहा कि यह मंच निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से विवाद का समाधान सुनिश्चित करेगा।

पंचाट का प्रधान पीठ नई दिल्ली में होगा और 45 स्थानों पर 31 राज्य पीठ होंगे, जिसमें केंद्र और राज्यों का समान प्रतिनिधित्व होगा। अप्रैल 2026 से प्रधान पीठ अग्रिम निर्णय के लिए राष्ट्रीय अपील प्राधिकरण के रूप में भी कार्य करेगा। जीएसटी 2017 में एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार के रूप में शुरू हुआ था, अब उसमें एक और चीज जुड़ गई है- एक राष्ट्र, निष्पक्षता और निश्चितता का एक मंच।

Advertisement
First Published - September 24, 2025 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement