facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रंप टैरिफ के बीच निर्यातकों को वित्त मंत्री का भरोसा, कहा- सरकार हर संभव मदद करेगी

Advertisement

भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका का 50% टैरिफ बुधवार से लागू हो गया। इससे झींगा, कपड़ा, हीरे, चमड़ा एवं जूते चप्पल तथा जैम एंड ज्वैलरी निर्यात पर गंभीर असर पड़ने की आशंका

Last Updated- August 28, 2025 | 5:32 PM IST
Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने निर्यातकों के एक प्रतिनिधिमंडल को गुरुवार को आश्वासन दिया कि अमेरिकी टैरिफ के कारण उत्पन्न इस चुनौतीपूर्ण समय में सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। फियो ने एक बयान में यह जानकारी दी।

सरकार हर संभव प्रयास कर रही

भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (फियो) के अध्यक्ष एस. सी. रल्हन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया गया। मंत्री ने साथ ही कहा कि सरकार हाई अमेरिकी टैरिफ के कारण उत्पन्न समस्याओं से निपटने में हर संभव प्रयास कर रही है। प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिकी टैरिफ में वृद्धि से भारतीय निर्यातकों के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों से उन्हें अवगत कराया।

Also Read: Trump Tariff: अगले 6 महीनों में भारत के एक-चौथाई वस्त्र निर्यात पर गहरा असर पड़ सकता है- Experts

निर्यातकों ने वित्त मंत्री से साझा की अपनी चिंता

रल्हन ने बातचीत के दौरान निर्यातक समुदाय की तात्कालिक चिंताओं, विशेष रूप से बाजार पहुंच, प्रतिस्पर्धी क्षमता और रोजगार सृजन पर अधिक टैरिफ के प्रतिकूल प्रभावों का उल्लेख किया। उन्होंने देश की वृद्धि और रोजगार सृजन के प्रमुख चालक रहे निर्यातकों पर दबाव कम करने के लिए त्वरित एवं सुनियोजित नीतिगत उपायों की आवश्यकता बतायी।

सरकार निर्यातकों के साथ मजबूती से खड़ी

फियो ने कहा, ‘‘वित्त मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सरकार इस समय भारतीय निर्यातकों के साथ मजबूती से खड़ी है। साथ ही सरकार निर्यातक समुदाय की सभी चिंताओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी।’’

बयान के अनुसार, मंत्री ने श्रमिकों की आजीविका की सुरक्षा के महत्व का भी उल्लेख किया और उद्योग जगत से वैश्विक चुनौतियों के बावजूद कर्मचारियों को नौकरी की निरंतरता का आश्वासन देने का आह्वान किया। इसमें कहा गया, ‘‘उन्होंने कहा कि सरकार वृद्धि की गति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भारत की स्थिरता बनाए रखने के लिए निर्यातकों को व्यापक समर्थन प्रदान करेगी।’’

Also Read: ट्रंप टैरिफ झटके से FY26 में 5.8% तक गिर सकती है भारत की GDP ग्रोथ, नोमुरा का अनुमान

भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका का 50% टैरिफ बुधवार से लागू हो गया। इससे झींगा, कपड़ा, हीरे, चमड़ा एवं जूते चप्पल तथा जैम एंड ज्वैलरी जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों में निर्यात पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 28, 2025 | 5:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement