facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए सही राह पर: FM सीतारमण

Advertisement

वित्तमंत्री ने कहा कि केंद्र ने रक्षा क्षमताओं में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Last Updated- September 23, 2024 | 6:39 AM IST
FM Nirmala Sitharaman
FM Nirmala Sitharaman

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को यहां कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश सही राह पर बढ़ रहा है और संस्थागत क्षमता निर्माण इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

‘विकसित भारत 2047’ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का रोडमैप है, जिसका लक्ष्य 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। 2047 में भारत की आजादी के 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे।

वित्तमंत्री ने कहा कि केंद्र ने रक्षा क्षमताओं में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा, “हमें अपने बैंकों, समग्र बुनियादी ढांचे, बाजार में कंपनियों की स्थिति पर भी ध्यान देना होगा और भारतीय अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण को प्राथमिकता देनी होगी।”

उन्होंने कहा, “यदि आप यह देख रहे हैं कि भारत का भविष्य क्या है और हम विकसित भारत 2047 के लक्ष्य तक कैसे पहुंचेंगे तो हम सही रास्ते पर हैं। हमने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।”

Advertisement
First Published - September 23, 2024 | 6:39 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement