facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Food Inflation: काबू से बाहर नहीं होगी महंगाई, जल्दी सस्ती होंगी खाने-पीने की चीजें: वी अनंत नागेश्वरन

Advertisement

कोर महंगाई दर में गिरावट आ रही है। खाने-पीने की कुछ खास चीजों की ही महंगाई बढ़ी है।अगस्त महीने में खुदरा महंगाई 7 फीसदी के करीब बनी रहेगी।

Last Updated- September 01, 2023 | 10:34 AM IST
WPI, Inflation

हाल ही में देश का अप्रैल-जून की अवधि के जीडीपी डेटा जारी हुआ। 31 अगस्त को डेटा जारी होने के बाद आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने महंगाई को लेकर राहत की खबर दी है। नागेश्वरन ने कहा कि हमें इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है कि महंगाई काबू से बाहर चली जाएगी। यानी की महंगाई के काबू से बाहर जाने के कोई संकेत नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार के साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक भी अगस्त में हुई कम बारिश को ध्यान में रखते हुए कीमतों पर बढ़ोतरी पर नजर बनाए हुए हैं। नागेश्वरन ने कहा, “कोर महंगाई दर में गिरावट आ रही है। खाने-पीने की कुछ खास चीजों की ही महंगाई बढ़ी है। ऐसे में, कुल मिलाकर मुझे लगता है कि महंगाई को लेकर चिंता की कोई वास्तविक वजह नहीं है। महंगाई नियंत्रण से बाहर नहीं हो पाएगी।”

ये भी पढ़ें- बारिश कम होने के बावजूद आर्थिक वृद्धि दर 2023-24 में 6.5 प्रतिशत रहेगी: CEA

बीते महीने 15 महीने के उच्च स्तर पर थी खुदरा महंगाई

असमान मौसम और कम बारिश से आई सप्लाई में कमी के कारण पिछले कुछ महीनों में सब्जियों और कुछ दालों की कीमतों में तेजी से बढ़त हुई है। इससे जुलाई में खुदरा (रिटेल महंगाई) महंगाई 15 महीने के हाई 7.44 फीसदी पर पहुंच गई। जुलाई में, सब्जीयों की महंगाई के 37.3 फीसदी तक पहुंचने के कारण खाने-पीने की चीजों की खुदरा महंगाई दोगुनी से भी ज्यादा बढ़कर 11.5 फीसदी हो गई। ये दोनों आंकड़े जनवरी 2020 के बाद से सबसे हाई लेवल पर हैं।

ये भी पढ़ें-

इस बीच, आरबीआई एमपीसी ने 2022-23 में 250 आधार अंकों की तेज बढ़ोतरी के बाद लगातार तीन बैठकों से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है और इसे 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है।

अगस्त में खुदरा महंगाई 7 फीसदी रहने का अनुमान

हालांकि अर्थशास्त्रियों का मत देखें, तो उनका मानना है कि अगस्त महीने में खुदरा महंगाई 7 फीसदी के करीब बनी रहेगी। बता दें कि अगस्त के खुदरा महंगाई आंकड़े 12 सितंबर को जारी किए जाएंगे।

Advertisement
First Published - September 1, 2023 | 10:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement