facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Forex Reserves: ऑलटाइम हाई पर पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा भंडार, लगातार पांचवें हफ्ते इजाफा

Advertisement

Forex Reserves: 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 0.14 अरब डॉलर बढ़कर 642.631 अरब डॉलर हो गया।

Last Updated- March 29, 2024 | 6:30 PM IST
Forex Reserves: Foreign exchange reserves are taking a hit amid the fall in the rupee, falling to the lowest level in 11 months रुपये में गिरावट के बीच विदेशी मुद्रा भंडार को लग रही चपत, घटकर 11 महीने के निचले स्तर पर आया

Forex Reserves: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार पांचवे हफ्ते इजाफा देखने को मिला। 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 0.14 अरब डॉलर बढ़कर 642.631 अरब डॉलर हो गया। इसी के साथ देश का विदेशी मुद्रा भंडार ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले 15 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 642.492 अरब डॉलर था। जबकि 8 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 636.095 अरब डॉलर पर था।

उल्लेखनीय है कि 3 सितंबर 2021 को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 642.45 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर (ऑल टाइम हाई) पर पहुंच गया था। पिछले साल से वैश्विक गतिविधियों के कारण दबाव के बीच केंद्रीय बैंक ने रुपये की विनिमय दर बनाए रखने के लिए मुद्राभंडार का उपयोग किया। इससे मुद्रा भंडार प्रभावित हुआ।

Foreign Currency Assets में गिरावट

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (foreign currency assets) 0.12 अरब डॉलर घटकर 568.26 अरब डॉलर रह गया। इससे ठीक पहले यानी 15 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 568.38 अरब डॉलर पर था। जबकि 8 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 562.35 अरब डॉलर था।

डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में घट-बढ़ के प्रभावों को शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व बढ़ा

RBI के अनुसार स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) का मूल्य 0.34 करोड़ डॉलर बढ़कर 51.48 अरब डॉलर हो गया।

SDR 0.05 करोड़ डॉलर घटा

विशेष आहरण अधिकार (Special Drawing Rights- SDRs) 0.05 करोड़ डॉलर घटकर 18.21 अरब डॉलर रह गया।

Advertisement
First Published - March 29, 2024 | 5:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement