facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डेट सिक्योरिटी में विदेशी बैंक बड़े निवेशक, FAR के तहत आए 23,351 करोड़ रुपये

Advertisement

क्लीयरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के आंकड़े के अनुसार इस वित्त वर्ष में 1 जून से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने ऋण खंड में 26,251 करोड़ रुपये निवेश किए हैं।

Last Updated- July 19, 2024 | 11:34 PM IST
RBI

जेपी मॉर्गन सूचकांक- योग्य बांड्स में शुद्ध निवेश प्रवाह के मूल्य से अधिक निवेश कर विदेशी बैंक इसके सबसे बड़े निवेशक बन गए हैं। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक की अर्थव्यवस्था की स्थिति रिपोर्ट में दी गई है। हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार इस बुलेटिन के लेख में लेखकों की निजी राय है और यह भारतीय रिजर्व बैंक के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।

क्लीयरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के आंकड़े के अनुसार इस वित्त वर्ष में 1 जून से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने ऋण खंड में 26,251 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। विदेशी बैंकों ने 1 जून के बाद से 6 अरब डॉलर से अधिक के ऋण प्रतिभूति खरीदे हैं। हालांकि इस अवधि में भारत सरकार के पूरी तरह से सुलभ मार्ग (FAR) के तहत नामित भारतीय सरकारी प्रतिभूतियों में 23,351 करोड़ रुपये का निवेश हुआ।

पूरी तरह सुलभ मार्ग के तहत नामित 38 बॉन्ड में से केवल 29 ही जेपी मॉर्गन बॉन्ड सूचकांक के मानदंड को पूरा कर पाए हैं। मानदंड यह है कि इन बॉन्ड की फेस वैल्यू 1 अरब डॉलर से अधिक और बची हुई परिपक्वता अवधि 2.5 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

रिपोर्ट के अनुसार जेपी मॉर्गन सूचकांक में भारत के सावरिन बॉन्ड शामिल किए जाने से पहले ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इन बॉन्ड में अपना स्वामित्व बढ़ाकर 10 अरब डॉलर से अधिक कर दिया है। 28 जून से औपचारिक रूप से शामिल किए जाने के बाद विदेशी निवेशक ऋण खंड में 10,641 अरब रुपये का निवेश कर चुके हैं।

Advertisement
First Published - July 19, 2024 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement