facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अप्रैल में पर्यटन से विदेशी मुद्रा में आय हल्की बढ़त के साथ 17,909 करोड़ रुपये पर

Advertisement

इस साल जनवरी से अप्रैल के बीच पर्यटन से विदेशी मुद्रा में आय सालाना आधार पर 27.18 प्रतिशत बढ़कर 90,600 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- June 14, 2024 | 3:14 PM IST
tourism
Representative Image

देश में इस साल अप्रैल में पर्यटन से विदेशी मुद्रा में आय सालाना आधार पर 2.90 प्रतिशत बढ़कर 17,909 करोड़ रुपये हो गई। यह अप्रैल 2023 में 17,405 करोड़ रुपये थी। पर्यटन मंत्रालय ने हाल ही में जारी अप्रैल की मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

इस साल जनवरी से अप्रैल के बीच पर्यटन से विदेशी मुद्रा में आय सालाना आधार पर 27.18 प्रतिशत बढ़कर 90,600 करोड़ रुपये हो गई। यह पिछले साल की समान अवधि में 71,235 करोड़ रुपये थी। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत आने वाले विदेशी सैलानियों की संख्या अप्रैल में सालाना आधार पर 7.7 प्रतिशत बढ़कर 6,50,748 हो गई।

एक साल पहले की समान अवधि में 6,03,985 विदेशी पर्यटक भारत आए थे। जनवरी से अप्रैल के दौरान भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की कुल संख्या 34,71,833 रही जो एक साल पहले की समान अवधि में 31,33,751 थी। पर्यटन मंत्रालय की रिपोर्ट कहती है कि अप्रैल में सबसे अधिक 26.30 प्रतिशत पर्यटक बांग्लादेश से आए।

इसके बाद अमेरिका से 13.74 प्रतिशत, ब्रिटेन से 8.36 प्रतिशत, ऑस्ट्रेलिया से 4.41 प्रतिशत और कनाडा से 3.55 प्रतिशत विदेशी पर्यटक भारत आए। अप्रैल में भारत की यात्रा करने वाले विदेशी पर्यटकों में से 50.07 प्रतिशत पुरुष और 40.92 प्रतिशत महिलाएं थीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी मेहमानों के पांच सबसे पसंदीदा गंतव्यों में से दिल्ली 31.27 प्रतिशत पर्यटकों के साथ शीर्ष पर रही। इसके बाद 13.16 प्रतिशत के साथ मुंबई दूसरे, 10.85 प्रतिशत के साथ हरिदासपुर (ओडिशा) तीसरे, 8.08 प्रतिशत के साथ चेन्नई चौथे और 6.72 प्रतिशत के साथ बेंगलुरु पांचवें स्थान पर रहा। अप्रैल के महीने में 25,27,697 भारतीय नागरिकों ने भी विदेश यात्राएं कीं। यह आंकड़ा अप्रैल 2023 के 21,87,313 से 15.56 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - June 14, 2024 | 3:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement