facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Foreign Exchange Reserves: मई में विदेशी मुद्रा भंडार 651.5 अरब डॉलर की नई ऊंचाई पर

Advertisement

Foreign Exchange Reserves: दास ने भरोसा जताया कि केंद्रीय बैंक देश की बाह्य वित्तीय जरूरतों को सहजतापूर्वक पूरी करने की स्थिति में है।

Last Updated- June 07, 2024 | 10:02 PM IST
FII Selling

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.83 अरब डॉलर बढ़कर 31 मई को 651.5 अरब डॉलर के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद जारी बयान में दी। दास ने भरोसा जताया कि केंद्रीय बैंक देश की बाह्य वित्तीय जरूरतों को सहजतापूर्वक पूरी करने की स्थिति में है।

उन्होंने बताया, ‘भारत ने नई उपलब्धि हासिल की है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 31 मई, 2024 को ऐतिहासिक रूप से उच्च स्तर 651.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारत का बाह्य क्षेत्र मजबूत रहा और प्रमुख बाह्य जोखिम संकेतक बेहतर हुए हैं। हमें भरोसा है कि हम कुल मिलाकर अपनी बाह्य वित्तीय जरूरतों को सहजतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।’ देश का विदेशी मुद्रा भंडार इसके पहले 24 मई को 646.6 अरब डॉलर दर्ज किया गया था।

एसबीआई कैपिटल मार्केट ने अपने नोट में बताया, ‘विदेशी संस्थागत निवेशकों की धन निकासी और शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में सुस्ती के बावजूद भारत विदेशी प्रवाह के लिए आकर्षक गंतव्य रहा है। रिकॉर्ड 651 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार बाह्य वित्त प्रबंधन के विश्वास को रेखांकित करता है।

इसके अलावा ईसीबी समझौतों, गैर निवासी जमा और सूचकांकों में भारतीय बॉन्ड को शामिल किए जाने के कारण विदेशी मुद्रा का प्रवाह तेजी से बढ़ेगा। इन कारकों के अलावा यूएस फेड की मौद्रिक गतिविधियों का भारत के मजबूत बाह्य क्षेत्र व आर्थिक विकास पर सीमित प्रभाव रह सकता है।’

Advertisement
First Published - June 7, 2024 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement