facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में 10 अरब डॉलर बढ़ोतरी, क्या कह रहे मुख्य अर्थशास्त्री

Advertisement

Forex Reserves: विदेशी मुद्रा के कारोबारियों के अनुसार आरबीआई के कदमों के कारण इस सप्ताह वायदा कारोबार में डॉलर की आवक जबरदस्त बढ़ी।

Last Updated- March 15, 2024 | 11:06 PM IST
Forex Reserves: Foreign exchange reserves are taking a hit amid the fall in the rupee, falling to the lowest level in 11 months रुपये में गिरावट के बीच विदेशी मुद्रा भंडार को लग रही चपत, घटकर 11 महीने के निचले स्तर पर आया

भारतीय रिजर्व बैंक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार विदेशी मु्द्रा भंडार 8 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में बढ़कर दो साल से अधिक के उच्च स्तर 636 अरब डॉलर पर पहुंच गया। बीते हफ्ते की तुलना में इस सप्ताह कुल विदेशी भंडार में 10.47 अरब डॉलर का इजाफा हुआ जो 14 जुलाई, 2023 के बाद सर्वाधिक साप्ताहिक वृद्धि है।

बीते सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में 8.12 अरब डॉलर का इजाफा हुआ था। इससे इस सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार को मदद मिली। विदेशी मुद्रा के कारोबारियों के अनुसार आरबीआई के कदमों के कारण इस सप्ताह वायदा कारोबार में डॉलर की आवक जबरदस्त बढ़ी।

कोटक महिंद्रा बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री उपासना भारद्वाज ने कहा, ‘मेरे विचार से यह आरबीआई के हस्तक्षेप और मूल्यांकन दोनों का संयुक्त प्रभाव है।’

उन्होंने कहा कि आवक बढ़ने से रुपये का मूल्यांकन बढ़ा और आरबीआई इसे आवक को सोख भी सकता था। बीते सप्ताह अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपये का मूल्यांकन 0.1 प्रतिशत बढ़ा।

एसटीसीआई प्राइमरी डीलर लिमिटेड के मुख्य अर्थशास्त्री आदित्य व्यास ने कहा, ‘ऐसा कई कारकों के कारण हुआ जैसे इस सप्ताह डॉलर सूचकांक में गिरावट और आरबीआई का हस्तक्षेप।’

Advertisement
First Published - March 15, 2024 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement