facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट, 2.41 अरब डॉलर घटकर 637.92 अरब डॉलर पर आया

Advertisement

India Forex Reserves: RBI ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 2.28 बिलियन डॉलर घटकर 640.33 बिलियन डॉलर हो गया था।

Last Updated- May 03, 2024 | 6:19 PM IST
Forex Reserves: Foreign exchange reserves are taking a hit amid the fall in the rupee, falling to the lowest level in 11 months रुपये में गिरावट के बीच विदेशी मुद्रा भंडार को लग रही चपत, घटकर 11 महीने के निचले स्तर पर आया

Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 2.412 बिलियन (अरब) डॉलर की गिरावट लेकर 637.922 बिलियन डॉलर आ गया। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट आई है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 2.28 बिलियन डॉलर घटकर 640.33 बिलियन डॉलर हो गया था।

इससे पहले 5 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में कई हफ्तों की वृद्धि के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार 648.562 बिलियन डॉलर के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था। इसी के साथ यह सितंबर 2021 में 642.453 बिलियन डॉलर के पिछले रिकॉर्ड लेवल को पार कर गया था।

आरबीआई (RBI) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा संपत्ति 1.159 बिलियन डॉलर घटकर 559.701 बिलियन डॉलर हो गई।

डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों (FCA) में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

आरबीआई ने कहा कि बीते सप्ताह के दौरान सोने का भंडार 1.275 बिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 55.533 बिलियन डॉलर हो गया। शीर्ष बैंक के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (SDRs) 15 लाख डॉलर बढ़कर 18.048 बिलियन डॉलर हो गए।

इस बीच, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ भारत की रिजर्व स्थिति भी 80 लाख डॉलर बढ़कर 4.639 बिलियन डॉलर हो गई।

Advertisement
First Published - May 3, 2024 | 5:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement