facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 2.67 अरब डॉलर घटकर $682.13 अरब पर आया

Advertisement

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के पास भारत का रिजर्व भंडार 40 लाख डॉलर घटकर 4.32 अरब डॉलर पर आ गया।

Last Updated- November 08, 2024 | 6:17 PM IST
FII Selling

Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर गिरावट आई है। एक नवंबर को समाप्त सप्ताह में फोरेक्स रिजर्व 2.67 अरब डॉलर घटकर 682.13 अरब डॉलर रह गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बता दें कि इससे पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार यानी फोरेक्स रिजर्व (Forex Reserve) 3.46 अरब डॉलर घटकर 684.80 अरब डॉलर रहा था। वहीं, सितंबर के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था।

आरबीआई (RBI) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, एक नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली फॉरेन करेंसी एसेट 3.90 अरब डॉलर घटकर 589.84 अरब डॉलर रह गईं।

डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

इसके अलावा समीक्षाधीन सप्ताह में गोल्ड रिजर्व का मूल्य 1.22 अरब डॉलर बढ़कर 69.75 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। स्पेशल ड्राइंग राइट्स (SDR) 10 लाख डॉलर घटकर 18.21 अरब डॉलर रह गया।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के पास भारत का रिजर्व भंडार 40 लाख डॉलर घटकर 4.32 अरब डॉलर पर आ गया।

 

Advertisement
First Published - November 8, 2024 | 6:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement