facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 5.89 अरब डॉलर घटकर 617.3 अरब डॉलर रहा

Advertisement

रिजर्व बैंक के अनुसार इस वित्तवर्ष में अब तक मुद्राभंडार में 55.72 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।

Last Updated- January 12, 2024 | 7:51 PM IST
RBI sold record 20.2 billion dollars, big intervention to save rupee from fall RBI ने रिकॉर्ड 20.2 अरब डॉलर बेचे, रुपये को गिरावट से बचाने के लिए बड़ा हस्तक्षेप

देश का विदेशी मुद्रा भंडार पांच जनवरी को समाप्त सप्ताह में 5.89 अरब डॉलर घटकर 617.3 अरब डॉलर रहा। पिछले चार लगातार सत्रों में तेजी रहने के बाद इसमें गिरावट आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को अपने साप्ताहिक आंकड़ों में यह जानकारी दी।

रिजर्व बैंक के अनुसार इस वित्तवर्ष में अब तक मुद्राभंडार में 55.72 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। मुद्रा भंडार 29 दिसंबर को समाप्त पिछले सप्ताह में 2.76 अरब डॉलर बढ़कर 623.2 अरब डॉलर हो गया था, जो इस वित्त वर्ष में अब तक का सबसे अधिक स्तर है। उससे पहले सप्ताह में, भंडार 4.47 अरब डॉलर बढ़कर 620.44 अरब डॉलर हो गया था।

उल्लेखनीय है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर, 2021 में 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था। पिछले साल से वैश्विक गतिविधियों के कारण उत्पन्न दबाव के बीच केंद्रीय बैंक ने पूंजी भंडार का उपयोग बाजार में जरूरी हस्तक्षेप के लिए किया। इससे मुद्राभंडार प्रभावित हुआ।

Also read: Retail Inflation: भारत में मुद्रास्फीति चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची, खाद्य कीमतों में उछाल से चिंता

RBI के आंकड़ों के अनुसार, 29 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में, विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक, विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.96 अरब डॉलर घटकर 546.65 अरब डॉलर रहा। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में घट-बढ़ के प्रभावों को शामिल किया जाता है।

रिजर्व बैंक के अनुसार स्वर्ण भंडार का मूल्य 83.9 करोड़ डॉलर घटकर 47.48 अरब डॉलर हो गया। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 6.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.29 अरब डॉलर रहा। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 2.6 करोड़ डॉलर घटकर 48.66 अरब डॉलर रह गया।

Advertisement
First Published - January 12, 2024 | 7:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement