facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Forex Reserves: भारत पर विदेशी निवेशक मेहरबान, 1 मार्च को समाप्त सप्ताह में 6.55 अरब डॉलर बढ़ा फॉरेक्स रिजर्व

Advertisement

India's Forex Reserves: RBI के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, Gold Reserves का मूल्य 56.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 48.417 अरब डॉलर हो गया।

Last Updated- March 08, 2024 | 5:41 PM IST
FII Selling

देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) 1 मार्च को समाप्त सप्ताह में 6.55 अरब डॉलर बढ़कर 625.63 अरब डॉलर हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले यानी 23 फरवरी को समाप्त सप्ताह में यह 2,06,12 करोड़ रुपये यानी 2.975 अरब डॉलर बढ़कर 619.072 अरब डॉलर हो गया था।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर (ऑल टाइम हाई) पर पहुंच गई थी। पिछले साल से वैश्विक गतिविधियों के कारण दबाव के बीच केंद्रीय बैंक ने रुपये की विनिमय दर बनाए रखने के लिए मुद्राभंडार का उपयोग किया। इससे मुद्रा भंडार प्रभावित हुआ।

Foreign Currency Assets में इजाफा

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 1 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (foreign currency assets) 6.043 अरब डॉलर बढ़कर 554.231 अरब डॉलर हो गई।

डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में घट-बढ़ के प्रभावों को शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

RBI के अनुसार स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) का मूल्य 56.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 48.417 अरब डॉलर हो गया। 23 फरवरी को समाप्त सप्ताह में इसमें 47.2 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी और यह बढ़कर 47.848 अरब डॉलर हो गया था।

SDR हुआ कम

विशेष आहरण अधिकार (Special Drawing Rights- SDRs) 1.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.180 अरब डॉलर हो गया। जबकि, पिछले सप्ताह में यह 8.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.197 अरब डॉलर हो गया था।

IMF के पास कितना भारत का रिजर्व?

इसी सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 4.1 करोड़ घटकर 4.798 अरब डॉलर हो गया। 23 फरवरी को समाप्त सप्ताह में यह 9 मिलियन बढ़कर 4.839 अरब डॉलर हो गया था।

Advertisement
First Published - March 8, 2024 | 5:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement