facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Forex Reserves: दो साल के हाई पर पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा भंडार

Advertisement

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8 मार्च को समाप्त सप्ताह में 10.46 अरब डॉलर बढ़कर 636.095 अरब डॉलर हो गया।

Last Updated- March 15, 2024 | 7:31 PM IST
RBI sold record 20.2 billion dollars, big intervention to save rupee from fall RBI ने रिकॉर्ड 20.2 अरब डॉलर बेचे, रुपये को गिरावट से बचाने के लिए बड़ा हस्तक्षेप

Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 2 साल से ज्यादा के हाई पर पहुंच गया है। 8 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 10.46 अरब डॉलर बढ़कर 636.095 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 1 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 625.63 अरब डॉलर पर था। लगातार तीसरे हफ्ते देश के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी देखी गई है।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर (ऑल टाइम हाई) पर पहुंच गया था। पिछले साल से वैश्विक गतिविधियों के कारण दबाव के बीच केंद्रीय बैंक ने रुपये की विनिमय दर बनाए रखने के लिए मुद्राभंडार का उपयोग किया। इससे मुद्रा भंडार प्रभावित हुआ।

Foreign Currency Assets में इजाफा

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 8 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (foreign currency assets) 8.12 अरब डॉलर बढ़कर 562.35 अरब डॉलर हो गया।

डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में घट-बढ़ के प्रभावों को शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

RBI के अनुसार स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) का मूल्य 2.29 अरब डॉलर बढ़कर 50.71 अरब डॉलर हो गया।

Also read: Tesla की भारत में एंट्री का रास्ता साफ मगर इन शर्तों के साथ, क्या है सरकार की नई EV पॉलिसी

SDR 28 करोड़ रुपये बढ़ा

विशेष आहरण अधिकार (Special Drawing Rights- SDRs) 28 करोड़ रुपये बढ़कर 1,50,760 करोड़ रुपये हो गया। जबकि, 1 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 1.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.180 अरब डॉलर पर था।

IMF के पास कितना रखा है भारत का रिजर्व?

इसी सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 116 करोड़ रुपये बढ़कर 39,876 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement
First Published - March 15, 2024 | 5:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement