facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Forex Reserves: लगातार दूसरे सप्ताह बढ़ा देश का विदेशी मुद्रा भंडार, 655.81 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

Advertisement

RBI के अनुसार गोल्ड रिजर्व (Gold Reserves) 0.48 करोड़ डॉलर बढ़कर 56.9 अरब डॉलर हो गया।

Last Updated- June 14, 2024 | 6:28 PM IST
Forex Reserves: Foreign exchange reserves are taking a hit amid the fall in the rupee, falling to the lowest level in 11 months रुपये में गिरावट के बीच विदेशी मुद्रा भंडार को लग रही चपत, घटकर 11 महीने के निचले स्तर पर आया

Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह बढ़कर नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। 7 जून 2024 को समाप्त सप्ताह में यह 4.30 अरब डॉलर बढ़कर 655.81 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 30 मई को समाप्त सप्ताह में यह 4.83 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 651.51 अरब डॉलर पर था।

Foreign Currency Assets बढ़ा

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, 7 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (foreign currency assets) 3.773 अरब डॉलर बढ़कर 576.33 अरब डॉलर हो गई। इससे ठीक पहले यानी 30 मई को समाप्त सप्ताह में यह 5.06 अरब डॉलर बढ़कर 572.56 अरब डॉलर पर था।

डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में घट-बढ़ के प्रभावों को शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व 0.481 करोड़ डॉलर बढ़ा

RBI के अनुसार गोल्ड रिजर्व (Gold Reserves) 0.48 करोड़ डॉलर बढ़कर 56.9 अरब डॉलर हो गया। इससे ठीक पहले सप्ताह यानी 30 मई को गोल्ड रिजर्व 56.5 अरब डॉलर के स्तर पर था।

Also read: Indus Towers में अपनी 2.3 बिलियन डॉलर की हिस्सेदारी बेचना चाहता है Vodafone Group

SDR 4.3 करोड़ डॉलर बढ़ा

विशेष आहरण अधिकार (Special Drawing Rights- SDRs) 4.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.16 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे ठीक पहले सप्ताह यानी 30 मई को एसडीआर 18.11 अरब डॉलर पर था।

IMF के पास रखा भारत का धन 1 करोड़ डॉलर बढ़ा

बीते सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के पास भारत का रखा धन 1 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.33 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - June 14, 2024 | 5:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement