facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को लगी 4.88 अरब डॉलर की चपत, घटकर 685.73 अरब डॉलर पर आया

16 मई को समाप्त सप्ताह में गोल्ड रिजर्व का मूल्य 5.12 अरब डॉलर घटकर 81.22 अरब डॉलर रह गया।

Last Updated- May 23, 2025 | 8:10 PM IST
Forex Reserves

Forex Reserves: आर्थिक मोर्चे पर देश के लिए एक बुरी खबर है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 16 मई को समाप्त सप्ताह में 4.89 अरब डॉलर घटकर 685.73 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसके एक सप्ताह पहले कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.55 अरब डॉलर बढ़कर 690.62 अरब डॉलर हो गया था। सितंबर, 2024 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के ऑलटाईम हाई पर पहुंच गया था।

फॉरेन करेंसी एसेट 27.9 करोड़ डॉलर बढ़ा

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 16 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख हिस्सा फॉरेन करेंसी एसेट 27.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 581.65 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित फॉरेन करेंसी एसेट में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

Also read: RBI का केंद्र सरकार को बड़ा तोहफा: ₹2.69 लाख करोड़ रिकॉर्ड डिविडेंड देने का ऐलान, घाटे से मिलेगी बड़ी राहत

गोल्ड रिजर्व का मूल्य 5.12 अरब डॉलर घटा

16 मई को समाप्त सप्ताह में गोल्ड रिजर्व का मूल्य 5.12 अरब डॉलर घटकर 81.22 अरब डॉलर रह गया। इससे पिछले सप्ताह में इसमें समीक्षाधीन सप्ताह में 4.52 अरब डॉलर का तेज उछाल आया था।

SDR भी 4.3 करोड़ डॉलर घटा

विशेष आहरण अधिकार (SDR) 4.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.49 अरब डॉलर रहा। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास भारत का आरक्षित भंडार भी 30 लाख डॉलर घटकर 4.37 अरब डॉलर रहा।

(PTI के इनपुट के साथ)

First Published - May 23, 2025 | 8:04 PM IST

संबंधित पोस्ट