facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा, 600 बिलियन डॉलर के करीब पंहुचा

Advertisement

आरबीआई ने कहा कि सोने का भंडार यानी गोल्ड रिजर्व 47.2 करोड़ डॉलर घटकर 43.832 बिलियन डॉलर रह गया।

Last Updated- July 07, 2023 | 6:33 PM IST
Editorial: Dependence on foreign capital

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (India’s forex reserves) 30 जून को समाप्त सप्ताह में 1.853 अरब डॉलर बढ़कर 595.051 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पिछले पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में कुल रिज़र्व 2.901 अरब डॉलर गिरकर 593.198 अरब डॉलर रह गया था।

अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। वैश्विक घटाक्रम के कारण बने दबावों के बीच केंद्रीय बैंक ने रुपये की विनियम दर को बचाने के लिए कई कदम उठाये है। इसके चलते विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आ रही है।

RBI की तरफ से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 30 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भण्डार का एक प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति (foreign currency assets) 2.539 अरब डॉलर बढ़कर 527.979 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

गोल्ड रिजर्व भी घटा

आंकड़ों के मुताबिक, गोल्ड रिजर्व 47.2 करोड़ डॉलर घटकर 43.832 अरब डॉलर रह गया गया। वहीं, स्पेशल ड्राइंग राइट्स (SDRs) 9.5 करोड़ डॉलर घटकर 18.239 अरब डॉलर पर आ गया।

शीर्ष बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि समीक्षाधीन सप्ताह में IMF के साथ देश की रिजर्व पोजीशन 11.8 करोड़ डॉलर घटकर 5.002 अरब डॉलर हो गई।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - July 7, 2023 | 6:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement