facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7 महीने से ज्यादा के निचले स्तर पर, घटकर 644.391 अरब डॉलर पर आया

Advertisement

20 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.47 अरब डॉलर घटकर 644.391 अरब डॉलर रह गया।

Last Updated- December 27, 2024 | 6:22 PM IST
Forex Reserves

Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार तीसरे सप्ताह की गिरावट लेकर देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात महीने से अधिक के निचले स्तर 644.39 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 20 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.47 अरब डॉलर घटकर 644.391 अरब डॉलर रह गया। इससे पिछले सप्ताह में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.98 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 652.87 अरब डॉलर रहा था। सितंबर में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

रुपये में उतार-चढाव कम करने के लिए डॉलर बेच रहा रिजर्व बैंक

विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले कुछ हफ्तों से गिरावट आ रही है। इस गिरावट का कारण रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए RBI का फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में लगातार डॉलर की बिक्री को माना जा रहा है।

Foreign currency assets 6.01 अरब डॉलर घटा

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 20 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 6.01 अरब डॉलर घटकर 556.56 अरब डॉलर रह गईं। डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

Also read: इस Infra Stock को मोतीलाल ओसवाल ने बनाया Top Pick, खरीद कर रख लें; 21% तक मिल सकता है रिटर्न

गोल्ड रिजर्व में भी आई गिरावट

समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 2.33 अरब डॉलर घटकर 65.73 अरब डॉलर रहा। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 11.2 करोड़ डॉलर घटकर 17.88 अरब डॉलर रहा। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार भी 2.3 करोड़ डॉलर घटकर 4.22 अरब डॉलर रहा।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 27, 2024 | 5:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement