facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Formal Employment: जुलाई में औपचारिक नियुक्तियां बढ़ीं

Advertisement

जुलाई में औपचारिक रोजगार में 2.6% की वृद्धि, EPFO के तहत 10.5 लाख नए सदस्य शामिल

Last Updated- September 23, 2024 | 11:35 PM IST
employment

देश में जुलाई में औपचारिक नियुक्तियों की संख्या बढ़ी है। यह औपचारिक श्रम बाजार के मजबूत होने का संकेत है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सोमवार को जारी आंकड़े के मुताबिक जुलाई में कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के नए मासिक सदस्यों की संख्या 2.6 फीसदी बढ़कर 10.5 लाख हो गई थी, जबकि यह संख्या जून में 10.2 लाख थी।

ईपीएफओ के तहत आने वाला श्रमबल औपचारिक होता है और श्रम कानून के तहत संरक्षण प्राप्त होने के कारण सामाजिक सुरक्षा प्राप्त कर पाता है। इसलिए इन आंकड़ों को महत्त्वपूर्ण माना जाता है। जुलाई में ईपीएफ के सदस्यों की कुल संख्या 10.5 लाख थी और इसमें 18-25 वर्ष की उम्र वाले युवा लोगों की हिस्सेदारी थोड़ी बढ़कर 59.4 फीसदी (6,25,000) हो गई।

यह हिस्सेदारी जून में 59.1फीसदी (6,06,000) थी। यह आयु समूह महत्त्वूर्ण होता है क्योंकि इस समूह के युवा श्रम बाजार में पहली बार प्रवेश करते हैं और श्रम बाजार की मजबूती को प्रदर्शित करते हैं। इसके अलावा जुलाई माह में नए सदस्यों में महिलाओं का अनुपात 29 फीसदी (3,05,000) था।

यह श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी का सकारात्मक रुझान दिखाता है। ईपीएफओ के नए सदस्यों और सदस्यता छोड़कर फिर सदस्य बनने वालों को जोड़कर शुद्ध पेरोल वृद्धि निकाली जाए तो यह संख्या जुलाई में 19.9 लाख थी।

Advertisement
First Published - September 23, 2024 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement