facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FPI ने मार्च में भारतीय इक्विटी में 11,500 करोड़ रुपये का निवेश किया

Advertisement
Last Updated- March 19, 2023 | 2:35 PM IST
FPI

विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय इक्विटी में 11,500 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसमें अदाणी समूह की कंपनियों में अमेरिका स्थित जीक्यूजी पार्टनर्स के बड़े निवेश का प्रमुख योगदान है।

विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिका स्थित बैंकों – सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक – के पतन के बाद आने वाले दिनों में एफपीआई सतर्क रुख अपना सकते हैं। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 17 मार्च तक भारतीय इक्विटी में 11,495 करोड़ रुपये का निवेश किया।

इससे पहले एफपीआई ने फरवरी में 5,294 करोड़ रुपये और जनवरी में 28,852 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी। दिसंबर 2022 में एफपीआई ने शुद्ध रूप से 11,119 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ”इसमें (मार्च में आवक) चार अदाणी शेयरों में जीक्यूजी द्वारा 15,446 करोड़ रुपये का थोक निवेश शामिल है।”

यदि इस निवेश को हटा दें तो एफपीआई द्वारा इक्विटी में जोरदार बिकवाली का संकेत मिलता है। एफपीआई ने वर्ष 2023 में अबतक इक्विटी में शुद्ध रूप से 22,651 करोड़ रुपये की बिकवाली की है।

Advertisement
First Published - March 19, 2023 | 2:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement