facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FPI ने 2025 की पहली छमाही में भारतीय शेयर बाजार से निकाले ₹77,000 करोड़, IT और FMCG से बड़ी बिकवाली

Advertisement

एफपीआई ने 2025 की पहली छमाही में आईटी और एफएमसीजी से भारी निकासी की लेकिन दूरसंचार और वित्तीय सेवाओं में रणनीतिक निवेश करना जारी रखा।

Last Updated- July 22, 2025 | 10:50 PM IST
FPI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक जनवरी-जून 2025 के दौरान भारतीय शेयर बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने आईटी, एफएमसीजी और बिजली क्षेत्र से अच्छी खासी निकासी की।

इस अवधि में एफपीआई की शुद्ध निकासी 77,898 करोड़ रुपये रही। आईटी क्षेत्र के शेयरों से उन्होंने 30,600 करोड़ रुपये निकाले जबकि एफएमसीजी शेयरों से 18,178 करोड़ रुपये की निकासी की। 

विश्लेषकों ने कहा कि आईटी और एफएमसीजी में लगातार बिकवाली की वजह मुख्य रूप से राजस्व वृद्धि स्थिर रहना है, जिससे इन उद्योगों को लेकर निवेशकों का मनोबल प्रभावित हुआ है। व्यापक बिकवाली के बावजूद कुछ निश्चित क्षेत्रों में विदेशी फंडों ने निवेश भी किया।

दूरसंचार क्षेत्र के शेयरों में उनकी शुद्ध खरीद 26,685 करोड़ रुपये और वित्तीय सेवा क्षेत्र में 13,717 करोड़ रुपये रही। हालिया बिकवाली के बावजूद एफपीआई आवंटन के लिहाज से आईटी क्षेत्र दूसरा सबसे बड़ा सेगमेंट रहा जो उनकी मौजूदा रणनीतिक महत्ता बताता है। 

पहली छमाही के दौरान कंपनियों के कमजोर मुनाफे और अमेरिकी टैरिफ के चलते एफपीआई ने बिकवाली की। टैरिफ के कारण भारत जैसे उभरते बाजारों का आकर्षण घटा और अमेरिकी ऋण प्रतिभूतियों की मांग में इजाफा हुआ।  

Advertisement
First Published - July 22, 2025 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement