facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FY26 में 7.3% GDP ग्रोथ से बढ़ेगी इनकम, इंश्योरेंस डिमांड को मिलेगा सहारा: मूडीज

Advertisement

मजबूत आर्थिक वृद्धि से इंश्योरेंस सेक्टर की कमाई और मुनाफे में सुधार की उम्मीद

Last Updated- January 19, 2026 | 2:09 PM IST
India GDP Growth
Representational Image

रेटिंग एजेंसी मूडीज ( Moody’s) ने अनुमान लगाया है कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में भारत की अर्थव्यवस्था 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। एजेंसी का कहना है कि तेज आर्थिक ग्रोथ से लोगों की औसत आमदनी बढ़ेगी और इससे बीमा उत्पादों की मांग को बढ़ावा मिलेगा। मूडीज ने भारत के बीमा सेक्टर पर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि मजबूत आर्थिक विकास, डिजिटलाइजेशन, टैक्स में बदलाव और सरकारी सुधारों के चलते बीमा प्रीमियम में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इससे बीमा उद्योग की फिलहाल कमजोर प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार आने की उम्मीद है।

मूडीज के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.5 प्रतिशत रही थी, जबकि FY26 में इसके बढ़कर 7.3 प्रतिशत होने का अनुमान है। इस दौरान प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) सालाना आधार पर 8.2 प्रतिशत बढ़कर 11,176 डॉलर हो गई।

ये भी पढ़ें… 30 साल में पलट गई दुनिया की तस्वीर, गरीब देश बने अमीर, भारत भी रेस में आगे

बीमा प्रीमियम में तेज बढ़ोतरी

रिपोर्ट में कहा गया कि अप्रैल से नवंबर 2025 के बीच बीमा उद्योग का कुल प्रीमियम 17 प्रतिशत बढ़कर ₹10.9 लाख करोड़ पहुंच गया। इसमें हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम 14% बढ़ा। जबकि लाइफ इंश्योरेंस के नए कारोबार में 20% की बढ़ोतरी दर्ज हुई। यह बढ़ोतरी पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में तेज है, जब कुल प्रीमियम में केवल 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।

Also Read Thisलेबर कोड का सीधा असर, प्राइवेट बैंकों और इंश्योरेंस कंपनियों का खर्च बढ़ा

डिजिटलाइजेशन और जोखिम जागरूकता से फायदा

मूडीज ने कहा कि बीमा प्रीमियम में बढ़ोतरी के पीछे लोगों में जोखिम को लेकर बढ़ती जागरूकता और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का विस्तार बड़ी वजह है। डिजिटल तकनीक से बीमा उत्पादों की बिक्री और पहुंच आसान हुई है, जो सरकार के ‘2047 तक सबके लिए बीमा’ लक्ष्य के अनुरूप है।

रेटिंग एजेंसी के मुताबिक, सरकार सरकारी बीमा कंपनियों की प्रॉफिटेबिलिटी सुधारने पर ध्यान दे रही है। LIC में सरकार ने पहले ही माइनारिटी स्टेक बेच दी है। कुछ सरकारी बीमा कंपनियों को रीकैपिटलाइज करने का प्रस्ताव है। भविष्य में विलय या निजीकरण की संभावना भी जताई गई है। इसके अलावा, बीमा कंपनियों में FDI सीमा को 74% से बढ़ाकर 100% करने से उन्हें ज्यादा वित्तीय मजबूती मिलेगी।

Input: PTI

Advertisement
First Published - January 19, 2026 | 2:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement