facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ग्रीन एनर्जी मिशन को गति, बंदरगाह बनेंगे स्वच्छ ईंधन के निर्यात केंद्र

Advertisement

सोनोवाल ने कहा, ‘पूरे देश में 1.2 करोड़ टन से अधिक ग्रीन हाइड्रोजन पर आधारित ई-ईंधन क्षमता की घोषणा की गई है।

Last Updated- October 28, 2025 | 10:15 PM IST
Union Minister of Ports, Shipping and Waterways Sarbananda Sonowal

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि सरकार देश भर में बंदरगाहों को ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन और निर्यात के केंद्रों के रूप में विकसित कर रही है।

सोनोवाल ने कहा, ‘पूरे देश में 1.2 करोड़ टन से अधिक ग्रीन हाइड्रोजन पर आधारित ई-ईंधन क्षमता की घोषणा की गई है। हमारे बंदरगाह ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन, बंकरिंग और निर्यात के केंद्रों में विकसित हो रहे हैं। प्रमुख वैश्विक व्यापार मार्गों के अद्वितीय भौगोलिक स्थिति के साथ भारत स्वच्छ ऊर्जा व्यापार के माध्यम से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को जोड़ने वाले ग्रीन शिपिंग कॉरिडोर का केंद्र बनने की स्थिति में है।’

जहाजरानी मंत्रालय के सचिव विजय कुमार ने कहा कि भारत ग्रीन हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख खिलाड़ी बन रहा है और भारतीय सौर ऊर्जा निगम द्वारा जारी किए गए टेंडर लागत प्रतिस्पर्धी ग्रीन ईंधन उत्पादन को प्रेरित कर रहे हैं, जिसकी लागत ग्रीन अमोनिया के 571 डॉलर प्रति टन के स्तर पर कम है। यह वैश्विक स्तर पर सबसे कम कीमतों में से एक है।

कुमार ने कहा, ‘आईएमडब्ल्यू 2025 में कई मंत्रियों ने भारत से ग्रीन अमोनिया, ग्रीन ईंधन के आयात में दिलचस्पी दिखाई है। हममें दुनिया को ग्रीन ईंधन की आपूर्ति करने की क्षमता है, इसलिए हम इसपर काम कर रहे हैं।’भारत ने पहले ही ग्रीन शिपिंग कॉरिडोर शुरू किया है। हाल में सरकार ने 69,725 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है।

Advertisement
First Published - October 28, 2025 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement