facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GDP growth: बाजार पूंजी 1% बढ़ने से 0.6 % बढ़ता है जीडीपी

Advertisement

1% बाजार पूंजीकरण वृद्धि से जीडीपी में 0.6% की वृद्धि, पारिवारिक बचत और पूंजी बाजार में निवेश बढ़ा

Last Updated- December 23, 2024 | 10:29 PM IST
Market Cap

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के आर्थिक अनुसंधान विभाग ने एक रिपोर्ट में कहा है कि उच्च बाजार पूंजीकरण एक मजबूत अर्थव्यवस्था का संकेत देता है और निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे समग्र आर्थिक विकास को गति मिलती है। इसमें दावा किया गया है कि बाजार पूंजीकरण में 1 प्रतिशत की वृद्धि से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर में 0.6 प्रतिशत की वृद्धि होती है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इंपल्स रिस्पॉन्स से पता चलता है कि शेयर बाजार के पूंजीकरण में 1 प्रतिशत का मानक विचलन वास्तविक अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर डालता है और तीन समयावधि के बाद इसका असर समाप्त होता है।’ इसमें यह भी कहा गया है कि आकस्मिक विश्लेषण से पता चलता है कि बाजार पूंजीकरण के कारण जीडीपी में वृद्धि होती है।

पिछले 10 साल में भारत की कंपनियों द्वारा पूजी बाजारों से धन जुटाया जाना 10 गुने से ज्यादा बढ़ा है और यह वित्त वर्ष 2014 के 12,068 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 (अक्टूबर तक) 1.21 लाख करोड़ रुपये हो गया है। साथ ही शेयर और डिबेंचर में परिवारों की बचत बढ़कर वित्त वर्ष 2024 में जीडीपी का 1 प्रतिशत हो गई है, जो वित्त वर्ष 2014 में 0.2 प्रतिशत थी।

वहीं घरेलू वित्तीय बचत में हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से बढ़कर 5 प्रतिशत हो गई है, जिससे पता चलता है कि परिवार अब देश की पूंजीगत जरूरतों में तेजी से योगदान दे रहे हैं।

Advertisement
First Published - December 23, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement