facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GDP Growth: 6.5 से 7 फीसदी वृद्धि का अनुमान

Advertisement

वित्त मंत्रालय ने कहा है कि उपभोक्ता और औद्योगिक परिदृश्य सर्वे, जिसमें गिरावट का रुझान दिखा है, पर भविष्य के रुझानों के लिए नजर रखने की जरूरत है।

Last Updated- August 23, 2024 | 6:39 AM IST
India GDP growth forecast
Representative image

वित्त मंत्रालय ने जुलाई की मासिक आर्थिक रिपोर्ट में अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक रुख बरकरार रखा है। पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े सार्वजनिक किए जाने के पहले आई इस रिपोर्ट में चालू वित्त वर्ष में 6.5 से 7 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक के उपभोक्ता विश्वास और औद्योगिक परिदृश्य सर्वे में सतर्क रुख अपनाया गया है।

गुरुवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है, ‘अब तक वित्त वर्ष 2025 के लिए वित्त वर्ष 2023-24 की आर्थिक समीक्षा में लगाया गया वास्तविक जीडीपी वृद्धि 6.5 से 7 प्रतिशत होने का अनुमान उचित लगता है।’

वित्त मंत्रालय ने कहा है कि उपभोक्ता और औद्योगिक परिदृश्य सर्वे, जिसमें गिरावट का रुझान दिखा है, पर भविष्य के रुझानों के लिए नजर रखने की जरूरत है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सामान्य आर्थिक स्थिति, रोजगार और कीमतों को लेकर कम भरोसा के कारण जुलाई 2024 में उपभोक्ता विश्वास सर्वे-15 के फ्यूचर एक्सपेक्टेशन इंडेक्स में सुस्ती आई है। विनिर्माण क्षेत्र के औद्योगिक परिदृश्य सर्वे और केंद्रीय बैंक द्वारा कराए गए सर्वे से पता चलता है कि अगस्त में कारोबारी धारणा के अपेक्षा सूचचकांक और वर्तमान मूल्यांकन दोनों में गिरावट आई है।

वित्त मंत्रालय को उम्मीद है कि शेष वर्ष में पूंजीगत व्यय और कुल व्यय बढ़ेगा, जो इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आम चुनाव के कारण सुस्त रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल से जून 2024 के दौरान कुल व्यय और पूंजीगत व्यय पिछले साल की समान अवधि की तुलना में क्रमशः 7.7 प्रतिशत और 35 प्रतिशत कम रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पूंजीगत व्यय उच्च स्तर पर बरकरार है, जिससे निजी निवेश चक्र को समर्थन मिल रहा है।’

वित्तीय मोर्चे को लेकर इसमें कहा गया है कि केंद्रीय बजट 2025 में राजकोषीय घाटे को कम करने की उतार चढ़ाव वाली राह बनाई गई है। इसे मजबूत राजस्व संग्रह, राजस्व व्यय में अनुशासन और तेज आर्थिक प्रदर्शन का समर्थन मिल रहा है। इससे राजकोषीय घाटा कम होने का अनुमान है।

आर्थिक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था जुलाई 2024 में कई आर्थिक संकेतकों के हिसाब से उल्लेखनीय रूप से तेज हुई है, जिससे मजबूत कारोबारी गतिविधियों के संकेत मिलते हैं। जुलाई की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इस महीने में बेहतरीन उपलब्धियां रही हैं। जीएसटी संग्रह में तेजी, ईवे बिल सृजन में बढ़ोतरी से कुल मिलाकर आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि के संकेत मिलते हैं। शेयर बाजार सूचकांक भी जुलाई में रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा है।’

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की आर्थिक रफ्तार अप्रभावित है। असमान मॉनसून के बावजूद जलाशय भर गए हैं। वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि महंगाई दर कम हो रही है और वस्तुओं और सेवाओं दोनें का निर्यात पिछले साल से बेहतर चल रहा है।

Advertisement
First Published - August 23, 2024 | 6:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement