facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चालू वित्त वर्ष के लिए GDP ग्रोथ 8 फीसदी के बेहद करीब रहने की उम्मीद – RBI गवर्नर

Advertisement

GDP Growth Rate: ग्रामीण मांग में सुधार हो रहा है और यह एक साल पहले की तुलना में काफी मजबूत है, जबकि शहरी मांग काफी मजबूत बनी हुई है।

Last Updated- March 06, 2024 | 7:11 PM IST
Indian economic growth

GDP Growth Rate: मार्च में समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी ग्रोथ आठ फीसदी के बेहद करीब रहने की उम्मीद है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने टेलीविजन चैनल ईटी नाउ को दिए इंटरव्यू में यह अनुमान जताया।

2023 के अंतिम तीन महीनों में अर्थव्यवस्था 8.4 फीसदी की दर से बढ़ी

मजबूत विनिर्माण और निर्माण गतिविधि के कारण, 2023 के अंतिम तीन महीनों में भारत की अर्थव्यवस्था 8.4 फीसदी की दर से बढ़ी, जो 18 महीनों में इसकी सबसे तेज गति है। इस डेटा के बाद, सरकार ने वित्त वर्ष 2024 के लिए अपने विकास अनुमान को संशोधित कर 31 मार्च को 7.3 फीसदी से 7.6 फीसदी कर दिया।

GDP ग्रोथ 8 फीसदी के आसपास रहेगी

आर्थिक वृद्धि के बारे में दास ने कहा, ‘‘महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों (जीएसटी संग्रह, बिजली खपत, पीएमआई आदि) के आधार पर हमारा मानना है कि चौथी तिमाही में आर्थिक वृद्धि 5.9 फीसदी को पार कर जाएगी।’’ दास ने कहा, ‘‘और जब यह होगा, तो निश्चित रूप से सालाना वृद्धि दर 7.6 फीसदी से अधिक होगी। इसकी काफी संभावना है कि चालू वर्ष में जीडीपी ग्रोथ आठ फीसदी के आसपास होगा।’’

दास ने आगे कहा कि ग्रामीण मांग में सुधार हो रहा है और यह एक साल पहले की तुलना में काफी मजबूत है, जबकि शहरी मांग काफी मजबूत बनी हुई है।

Also read: भारत 2031 तक होगा ‘अपर मिडिल-इनकम’ वाला देश, 7 लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी अर्थव्यवस्था: रिपोर्ट

उन्होंने कहा, “निवेश गतिविधि मजबूत बनी हुई है, जो सरकारी पूंजीगत व्यय से प्रेरित है और निजी पूंजीगत व्यय भी विशेष रूप से स्टील, निर्माण गतिविधि, कपड़ा, रसायन से संबंधित कुछ प्रमुख क्षेत्रों में बढ़ने लगा है। इसलिए निजी निवेश भी बढ़ रहा है।”

महंगाई दर 5.1 फीसदी पर रही

मौद्रिक नीति समीक्षा में अगले वित्त वर्ष के लिए वृद्धि दर सात फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है। महंगाई के बारे में दास ने कहा कि हाल के आंकड़े के अनुसार महंगाई 5.1 फीसदी रही है जो चार फीसदी के लक्ष्य से 1.10 फीसदी अधिक है। उन्होंने कहा कि हालांकि महंगाई का रुख नरमी की ओर है और RBI अब महंगाई को टिकाऊ आधार पर चार फीसदी पर लाने के लक्ष्य पर ध्यान दे रहा है।

Advertisement
First Published - March 6, 2024 | 7:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement