facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि अनुमान से कम, लेकिन दूसरी छमाही बेहतर रहने का भरोसा: आर्थिक मामलों के सचिव

Advertisement

आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) में सचिव अजय सेठ ने सोमवार को कहा कि अक्टूबर महीने के कई आर्थिक संकेतक वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी छमाही बेहतर होने का इशारा कर रहे हैं।

Last Updated- December 02, 2024 | 8:22 PM IST
Finance Ministry

आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) में सचिव अजय सेठ ने सोमवार को कहा कि दूसरी तिमाही में 5.4 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि अनुमान से कम है लेकिन दूसरी छमाही बेहतर रहने का भरोसा है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 5.4 प्रतिशत रही जो करीब दो साल का सबसे निचला स्तर है। सेठ ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अक्टूबर महीने के कई आर्थिक संकेतक वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी छमाही बेहतर होने का इशारा कर रहे हैं। इसके साथ ही सेठ ने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के पूरे आंकड़े उपलब्ध होने पर अतीत में कई बार तिमाही अनुमानों को संशोधित भी किया गया है।

उन्होंने कहा, “जीडीपी का दूसरी तिमाही का आंकड़ा हमारी क्षमता से कम है, लेकिन चिंताजनक नहीं है। तीसरी और चौथी तिमाही में जीडीपी वृद्धि बहुत अधिक होगी।” सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, विनिर्माण और खनन क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन के साथ कमजोर खपत ने भी जीडीपी की रफ्तार को दूसरी तिमाही में धीमा करने का काम किया है।

वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी में 8.1 प्रतिशत और चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2024) में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। आर्थिक समीक्षा में अनुमान लगाया गया था कि देश की जीडीपी चालू वित्त वर्ष में 6.5 से 7.0 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। वित्त वर्ष 2023-24 में जीडीपी वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत के उच्च स्तर पर रही थी।

Advertisement
First Published - December 2, 2024 | 8:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement