facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GDP Growth Rate: 2023-24 में 8.2 प्रतिशत की दर से दौड़ी भारत की इकोनॉमी

Advertisement

आंकड़ों के अनुसार, 2022-23 में 7 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में भारत की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) 2023-24 में 8.2 प्रतिशत के ग्रोथ रेट से दौड़ी है।

Last Updated- May 31, 2024 | 7:47 PM IST
India GDP

GDP Growth Rate: लोक सभा चुनावों के बीच अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर गुड न्यूज आई है। देश के ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्‍ट (GDP) में वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 8.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 में अर्थव्यवस्था सात प्रतिशत की दर से बढ़ी थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ रेट (GDP Growth Rate) 7.8 प्रतिशत रही जबकि वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में जीडीपी में 6.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। हालांकि अक्टूबर-दिसंबर, 2023 की तुलना में मार्च तिमाही की वृद्धि रफ्तार में नरमी आई है। दिसंबर तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था 8.6 प्रतिशत की उच्च दर से बढ़ी थी।

2022-23 में 7 प्रतिशत रही थी GDP ग्रोथ रेट

आंकड़ों के अनुसार, 2022-23 में 7 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में भारत की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) 2023-24 में 8.2 प्रतिशत के ग्रोथ रेट से दौड़ी है।

एनएसओ (NSO) ने अपने दूसरे एडवांस अनुमान में 2023-24 के लिए देश की अर्थव्यवस्था के 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान जताया था।

चीन की जीडीपी 2024 के पहले तीन महीनों में 5.3 प्रतिशत की दर से बढ़ी

दूसरी तरफ, आर्थिक मोर्चे पर भारत के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी चीन की इकॉनमी (China Economy) साल 2024 के पहले तीन महीनों में 5.3 प्रतिशत की दर से बढ़ी है जो भारत की तुलना में कम है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने शुक्रवार को कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में 8.2 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि शानदार है और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भी वृद्धि की गति जारी रहेगी।

सीतारमण ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”यह उल्लेखनीय जीडीपी वृद्धि दर, दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है।” उन्होंने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में 2023-24 के दौरान 9.9 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जो इस क्षेत्र के लिए मोदी सरकार के प्रयासों की सफलता को दर्शाता है।

Advertisement
First Published - May 31, 2024 | 6:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement